Petrol-Diesel Price Today: जुलाई महीने की शुरुआत के साथ देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। तेल विपणन कंपनियों ने 1 जुलाई के लिए ईंधन की कीमतें अपडेट कर दी हैं, लेकिन आम लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिली है। आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और देशभर में पुराने रेट ही लागू हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे आने वाले दिनों में कीमतों पर असर पड़ सकता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ा कच्चे तेल का भाव
वैश्विक बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत बढ़कर 73.45 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। इसके बावजूद भारतीय तेल कंपनियों ने फिलहाल घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे हैं। ऐसे में वाहन चालकों को पहले की तरह ही ईंधन खरीदना होगा।
पिछले महीने बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार 25 मई को बदलाव किया गया था। उस समय पेट्रोल की कीमत में करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 7.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद से अब तक किसी तरह का संशोधन नहीं किया गया है।
प्रमुख शहरों में आज का पेट्रोल-डीजल रेट
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
|---|
आज से लागू हुए नए नियम
1 जुलाई से सरकार ने ईंधन खरीद से जुड़े एक अहम नियम में बदलाव किया है। अब उद्योग, कंपनियां और अन्य बड़े उपभोक्ता पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल खरीदने पर पहले से लगी सीमा से मुक्त हो गए हैं। यह प्रतिबंध 12 जून को पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगाया गया था, जिसे अब हटा दिया गया है। इससे बड़े ग्राहकों को फिर से सामान्य तरीके से ईंधन खरीदने की सुविधा मिल सकेगी।
एक्सपोर्ट टैक्स में भी हुआ बदलाव
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर लगने वाले टैक्स में भी संशोधन किया है। पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर टैक्स 1.50 रुपये से बढ़ाकर 4 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं डीजल पर टैक्स 14 रुपये से घटाकर 8.50 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर 12.50 रुपये से घटाकर 7.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार नई दरें 1 जुलाई से प्रभावी हो गई हैं।