Rashtra Bharat Logo

महीने के पहले दिन बड़ी राहत! सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, कीमत में 183.50 रुपये की कटौती, जानें नया रेट

महीने के पहले दिन बड़ी राहत! सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, कीमत में 183.50 रुपये की कटौती, जानें नया रेट
महीने के पहले दिन बड़ी राहत! सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, कीमत में 183.50 रुपये की कटौती, जानें नया रेट

LPG Gas Cylinder Price: जुलाई की शुरुआत एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अहम बदलाव के साथ हुई है। 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की गई है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। जानें आपके शहर में गैस सिलेंडर का नया रेट और पूरी डिटेल।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

LPG Gas Cylinder Price: जुलाई महीने की शुरुआत कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की है। नई कीमतें आज 1 जुलाई से लागू हो गई हैं। हालांकि, आम घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3,113.50 रुपये से घटकर 2,930 रुपये हो गई है। लंबे समय बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

विभिन्न शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम

नई कीमतों के अनुसार लखनऊ में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम 3,236 रुपये से घटकर 3,052.50 रुपये हो गया है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 3,255.50 रुपये से घटकर 3,081.50 रुपये हो गई है। पटना में अब यह सिलेंडर 3,227 रुपये में मिलेगा। उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और परिवहन लागत के कारण कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिलता है।

इस साल पहली बार सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर

साल 2026 में यह पहली बार है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। इससे पहले पूरे साल कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जनवरी में दिल्ली में इसकी कीमत 1,691.50 रुपये थी, जो फरवरी में बढ़कर 1,740.50 रुपये हो गई। मार्च में दो बार कीमतों में इजाफा हुआ। पहले 1 मार्च को 28 रुपये और फिर 7 मार्च को 114.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई।

इसके बाद अप्रैल में सिलेंडर की कीमत 2,078.50 रुपये पहुंच गई। मई में रिकॉर्ड 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत सीधे 3,071.50 रुपये हो गई। जून में भी 42 रुपये की बढ़ोतरी के साथ इसकी कीमत 3,113.50 रुपये तक पहुंच गई थी। ऐसे में जुलाई की शुरुआत में हुई 183.50 रुपये की कटौती कारोबारियों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

महीनाकीमत (₹)बदलाव
1 जनवरी 2026₹1,691.50
1 फरवरी 2026₹1,740.50+₹49.00
1 मार्च 2026₹1,768.50+₹28.00
7 मार्च 2026₹1,883.00+₹114.50
1 अप्रैल 2026₹2,078.50+₹195.50
1 मई 2026₹3,071.50+₹993.00
1 जून 2026₹3,113.50+₹42.00
1 जुलाई 2026₹2,930.00-₹183.50

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल कोई राहत नहीं दी गई है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले जैसी ही बनी हुई है। इस साल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी दो बार बढ़ोतरी हुई थी। 7 मार्च को सिलेंडर 60 रुपये महंगा हुआ था, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये हो गई। फिर 7 जून को 29 रुपये की और बढ़ोतरी के बाद घरेलू सिलेंडर 942 रुपये का हो गया। यानी साल 2026 में अब तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर 89 रुपये महंगा हो चुका है, जबकि जुलाई में केवल कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।