Silver Price Today: खरीदारों के लिए खुशखबरी, महीने की शुरुआत में चांदी हुई सस्ती, चेक करें नया रेट

जुलाई महीने की शुरुआत चांदी खरीदारों के लिए राहत भरी रही है। लगातार उतार-चढ़ाव के बीच आज चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप निवेश या खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर में चांदी का ताजा रेट जरूर जान लें।
विषयसूची
Silver Price Today: अगर आप भी चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए खरीदारी का शानदार मौका हो सकता है. दरअसल चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. सप्ताह की शुरुआत जहां स्थिर कीमत के साथ हुई, तो वहीं कल मंगलवार को चांदी की कीमत में 5000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली. इतना ही नहीं आज बुधवार को भी कीमत में कमी दिख रही है. जानिए लगातार गिरती कीमतों के बाद अपने शहर में चांदी का ताजा भाव.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 1 जुलाई को भारत में चांदी की कीमत ₹234.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,34,900 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
बीते सप्ताह चांदी के भाव में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को चांदी के भाव 2.4 लाख पर स्थिर रहे, लेकिन कल मंगलवार को कीमत में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 1 जुलाई को चांदी की कीमत ₹2,349 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

