श्रम संहिता नियमों पर जनता से मांगे गए सुझाव
Maharashtra Labour Code Draft Rules Suggestions: नागपुर, 14 मई। महाराष्ट्र शासन ने श्रम संहिता के प्रस्तावित नियमों का मसौदा सार्वजनिक किया है और राज्य के नागरिकों, श्रमिक संगठनों तथा उद्योग संस्थाओं से आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए हैं।
यह मसौदा श्रम आयुक्त कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट mahakamgar.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा इसकी भौतिक प्रतियां नागपुर स्थित अपर श्रम आयुक्त कार्यालय, प्रशासनिक भवन क्रमांक-2, चौथी मंजिल, ए-विंग, जिला परिषद के पास, सिविल लाइंस, नागपुर-440001 में भी देखी जा सकती हैं।
डाक और ईमेल से भेजे जा सकते हैं सुझाव और आपत्तियां
जो भी व्यक्ति, संस्था या संगठन कोई सुझाव अथवा आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं, वे अपने अभिप्राय लिखित रूप में श्रम आयुक्त, महाराष्ट्र राज्य, कामगार भवन, सी-20, ई-ब्लॉक, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, बांद्रा (पूर्व), मुंबई-400051 के पते पर भेज सकते हैं। इसके साथ ही ईमेल mh.labourcodes.rules@gmail.com के माध्यम से भी सुझाव स्वीकार किए जाएंगे।
राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि की समाप्ति से पूर्व प्राप्त सभी सुझावों और आपत्तियों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। शासन की मंशा है कि इन नियमों को अधिक प्रभावी और श्रमिक हितैषी बनाया जा सके।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र