मुख्यमंत्री ने बुलेट से दिया ईंधन बचत का संदेश
Maharashtra CM travels on bullet motorcycle to Vidhan Bhavan Mumbai: मुंबई। प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद देशभर में पेट्रोल और डीज़ल की कमी को लेकर जारी संकट के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने एक अहम संदेश देते हुए बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने आधिकारिक निवास स्थान वर्षा से सीधे विधान भवन तक का सफर तय किया।
मुख्यमंत्री ने न केवल बुलेट की सवारी की, बल्कि इस दौरान उन्होंने अपनी सुरक्षा व्यवस्था में भी उल्लेखनीय कटौती की। आमतौर पर भारी सुरक्षा काफिले के साथ चलने वाले मुख्यमंत्री आज बेहद सादगी के साथ विधान भवन पहुंचे।
सुरक्षा काफिला कम कर विधान भवन पहुंचे मुख्यमंत्री
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब प्रधानमंत्री ने ईंधन की बचत को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं और देश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल-डीज़ल की उपलब्धता प्रभावित हो रही है।
मुख्यमंत्री का यह कदम आम जनता और अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए एक व्यावहारिक संदेश माना जा रहा है कि ईंधन संकट के दौरान सरल और किफायती साधनों को प्राथमिकता दी जाए।
आने वाले दिनों में महाराष्ट्र सरकार की ओर से ईंधन प्रबंधन को लेकर और दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र