मुंबई: यवतमाल के किसानों के लिए विधानसभा में उठी आवाज, धरने पर बैठे विधायक मंगुलकर

खरीफ फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर विधायक मांगुलकर ने महाराष्ट्र विधानसभा की सीढ़ियों पर धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना लागू होने में हो रही देरी से यवतमाल के किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है और सरकार से जल्द फैसला लेने की मांग की।
विषयसूची
MLA Mangulkar Protest: मुंबई के यवतमाल जिले के किसानों को चालू खरीफ सीजन के लिए फसल बीमा योजना का लाभ जल्द उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विधायक मंगुलकर ने आज बुधवार को विधानसभा परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठकर धरना दिया और राज्य सरकार से किसानों के हित में जल्द निर्णय लेने की मांग की।
धरने के दौरान विधायक मंगुलकर ने कहा कि यवतमाल जिला लंबे समय से कृषि संकट का सामना कर रहा है। अनियमित बारिश, प्राकृतिक आपदाओं और फसलों को होने वाले नुकसान के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। ऐसे में खरीफ सीजन के लिए फसल बीमा योजना का लाभ समय पर मिलना किसानों के लिए बेहद जरूरी है।
योजना में देरी का खामियाजा भुगत रहे किसान
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में हो रही देरी का सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। यदि समय रहते योजना लागू नहीं की गई, तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। विधायक ने मांग की कि यवतमाल जिले के सभी पात्र किसानों को बिना किसी देरी के फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाए।
मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज
धरना प्रदर्शन के दौरान विधायक मंगुलकर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उनके इस विरोध प्रदर्शन ने विधानसभा परिसर में मौजूद लोगों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

