TMC के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के बेटे इमरान मोल्ला के कैफे पर चला बुलडोजर, ध्वस्त हुआ कैफे

पश्चिम बंगाल के कैनिंग में पूर्व TMC विधायक शौकत मोल्ला के बेटे इमरान मोल्ला से जुड़े बताए जा रहे 'अरण्येर कूले' कैफे पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। मातला नदी की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में कैफे का ढांचा ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विषयसूची
Imran Molla Cafe Demolition: पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक शौकत मोल्ला के बेटे इमरान मोल्ला के कैनिंग इलाके में स्थित ‘अरण्येर कूले’ कैफे को कल गुरुवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। आरोप है कि यह कैफे मातला नदी पर उभरी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था। लंबे समय से इस कार्रवाई को लेकर चर्चा चल रही थी, जिसके बाद गुरुवार सुबह प्रशासन की मौजूदगी में कैफे को पूरी तरह ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, संबंधित निर्माण को लेकर कई शिकायतें मिलने और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह कार्रवाई की गई। निर्धारित आदेशों के तहत बुलडोजर से पूरे ढांचे को गिरा दिया गया।
ध्वस्त हुआ कैफे
कार्रवाई के दौरान इलाके में बैरिकेडिंग की गई और आम लोगों की आवाजाही पर आंशिक रोक लगाई गई। कैफे पर बुलडोजर चलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पूरे अभियान की निगरानी करते रहे, जबकि पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए।

हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर इमरान मोल्ला या उनके परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन का कहना है कि पूरी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई है। फिलहाल कैफे का ढांचा पूरी तरह ध्वस्त किया जा चुका है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रखी गई है।

