विदर्भ में जल संकट और किसानों की चिंता
Nagpur Jalsamvad 2026 water conservation conference Vidarbha farmer suicide: नागपुर। विदर्भ में किसान आत्महत्या की गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में 17 मई को नागपुर के सिविल लाइंस स्थित डॉ. वसंतराव देशपांडे सभागार में “नागपुर जलसंवाद-2026” का आयोजन किया जा रहा है।
इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन का मुख्य विषय है — “किसान आत्महत्या मुक्त विदर्भ के लिए जलसंवर्धन एक उपाय”। आयोजन पूर्ति सिंचन समृद्धि कल्याणकारी संस्था द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
सम्मेलन में जलसंवर्धन, भूजल पुनर्भरण, नाला पुनर्जीवन और टिकाऊ सिंचाई जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। संस्था द्वारा विकसित “तामसवाडा मॉडल” को पहले ही देशभर में सराहना मिल चुकी है।
ये विशेषज्ञ होंगे शामिल: सम्मेलन में पद्मभूषण एवं पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, पद्मश्री उमाशंकर पांडेय, पद्मश्री सेठपाल सिंह, “इंडिया पॉन्डमैन” के नाम से प्रसिद्ध रामवीर तंवर, संजय कश्यप, के.के. छत्रधारा और स्वेडेविनो नात्सो अपने अनुभव और शोध साझा करेंगे।
18 मई को जलक्रांति परिषद: अगले दिन 18 मई को रेशीमबाग स्थित कविवर्य सुरेश भट सभागार में “जलक्रांति परिषद” का आयोजन होगा। इसमें अभिनेता आमिर खान, नाना पाटेकर और मकरंद अनासपुरे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
दोनों आयोजन विदर्भ के जल संकट और उससे जुड़ी कृषि पीड़ा पर ठोस समाधान की दिशा में एक व्यापक सामूहिक प्रयास का हिस्सा हैं।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र