Silver Price Today: चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. कल गुरुवार को कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. वहीं आज भी कीमत में तेजी दिख रही है. इस बढ़ोतरी से बाजार में भी हलचल मची हुई है. निवेशकों को जहां इस बढ़ोतरी से राहत मिली है तो वहीं ग्राहकों की परेशानी बढ़ गयी है. चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच जानिए आपके शहर में चांदी का ताजा भाव क्या है.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 22 मई को भारत में चांदी की कीमत ₹285.10 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,85,100 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली थी. शुरुआत में तो जबरदस्त उछाल आया था, लेकिन सप्ताह के अंत में बड़ी गिरावट भी देखने को मिली थी. पूरे सप्ताह के उतार-चढ़ाव के बाद चांदी की कीमत में 5 हज़ार रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी.
इस सप्ताह सोमवार को बाजार खुलते ही वापस चांदी ने तेजी दिखाई. 18 मई को चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं मंगलवार को वापस चांदी धड़ाम हुई और कीमत में 5000 रुपये की गिरावट दर्ज हुई. बुधवार को भी यही हाल रहा, यानि कीमत में वापस 5000 रुपये की गिरावट आई. वहीं कल गुरुवार को वापस चांदी ने रफ्तार पकड़ी और कीमत में 5000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 22 मई को चांदी की कीमत ₹2,851 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।