जरूर पढ़ें

Petrol-Diesel Price Today: 11 दिनों में चार बार बढ़ें दाम, जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price Today: 11 दिनों में चार बार बढ़ें दाम, जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट
Petrol-Diesel Price Today: 11 दिनों में चार बार बढ़ें दाम, जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आज पेट्रोल-डीजल के दाम भले ही स्थिर हैं, लेकिन बाजार में बेचैनी अब भी बनी हुई है। बीते 11 दिनों में चार बार बढ़ी कीमतों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में सबकी नजर अब इस बात पर टिकी है कि आखिर राहत कब तक कायम रहेगी।

Updated:

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच आज मंगलवार को आम लोगों को थोड़ी राहत मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि इससे पहले कल सोमवार को तेल कंपनियों ने 11 दिनों में चौथी बार कीमतों में बढ़ोतरी की थी। सोमवार को पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के बजट पर सीधा असर डाला है।

11 दिनों में चार बार बढ़ें दाम

बीते 11 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल चार बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद 19 मई को फिर 90 पैसे का इजाफा किया गया। अब तक पेट्रोल और डीजल करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं।

देश के कई शहरों में पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है। हैदराबाद में पेट्रोल सबसे महंगा बिक रहा है, जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 115.73 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर है। वहीं पटना और कोलकाता जैसे शहरों में भी पेट्रोल 113 रुपये प्रति लीटर के आसपास पहुंच गया है।

तेल कंपनियों का कहना है कि युद्ध शुरू होने के बाद करीब 76 दिनों तक घरेलू बाजार में कीमतें नहीं बढ़ाई गई थीं। इस दौरान कंपनियों को रोजाना 1000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ रहा था। हालांकि अब लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

क्यों बढ़ रहे दाम ?

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण घरेलू बाजार में भी दबाव बना हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के चलते क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। यही वजह है कि तेल कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था, जिसके बाद दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली ₹102.12 ₹95.20
कोलकाता ₹113.51 ₹99.82
मुंबई ₹111.21 ₹97.83
चेन्नई ₹107.77 ₹99.55
गुरुग्राम ₹102.77 ₹95.44
नोएडा ₹102.12
बेंगलुरू ₹110.93 ₹98.80
भुवनेश्वर ₹109.92 ₹100.92
चंडीगढ़ ₹98.10 ₹86.09
लखनऊ ₹102.05 ₹95.55
पटना ₹113.35 ₹99.36
हैदराबाद ₹115.73 ₹103.82
Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।