Instagram WhatsApp Premium: सोशल मीडिया की दुनिया अब पूरी तरह बदलने वाली है। अब तक फ्री में इस्तेमाल होने वाले Instagram, Facebook और WhatsApp जल्द ही नए प्रीमियम अनुभव के साथ नजर आ सकते हैं। Meta ने इन प्लेटफॉर्म्स के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान तैयार किए हैं, जिनके जरिए यूजर्स को कई ऐसे एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे जो सामान्य यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। कंपनी धीरे-धीरे इन सर्विसेज को भारत समेत दुनियाभर में रोलआउट करने की तैयारी कर रही है। मतलब साफ़ है कि अब लोगों को Instagram, Facebook और WhatsApp पर भी X की तरह प्रीमियम फीचर का फायदा उठाने के लिए पैसे देने होंगे।
प्रीमियम में मिलेंगे ये खास फायदे
Instagram Plus में मिलने वाले फीचर्स सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। यूजर्स यह देख पाएंगे कि उनकी Story को कितनी बार दोबारा देखा गया। इसके अलावा Unlimited Story Audience Lists, Story Viewer Search और Spotlight Story जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। सबसे चौंकाने वाला फीचर यह होगा कि यूजर्स किसी की Story को बिना Viewer List में दिखे चुपचाप देख सकेंगे। वहीं Stories को 24 घंटे से ज्यादा समय तक रखने का ऑप्शन भी दिया जाएगा।
Meta प्रोफाइल को ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक बनाने पर भी काम कर रहा है। Instagram Plus यूजर्स को Animated Super Heart Reactions, Custom App Icons, Special Bio Fonts और Profile Pins जैसे Cosmetic Features मिल सकते हैं। इससे प्रोफाइल पहले से ज्यादा अलग और स्टाइलिश दिखाई देगी।
WhatsApp Plus पर मिलेंगे ये खास फीचर
WhatsApp Plus को खासतौर पर Messaging Experience को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें Custom Themes, Premium Stickers, Unique Ringtones, ज्यादा Pinned Chats और Advanced Chat Customisation जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है। Meta का कहना है कि आने वाले समय में इन प्लान्स में और भी मजेदार फीचर्स जोड़े जाएंगे।
कितनी होगी प्रीमियम की कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत करीब 3.99 डॉलर यानी लगभग 387 रुपये प्रति महीने हो सकती है। वहीं WhatsApp Plus के लिए यूजर्स को करीब 290 रुपये हर महीने खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि भारत में इनकी आधिकारिक कीमतों का ऐलान अभी नहीं हुआ है।
AI Subscription Plans लॉन्च
इसके अलावा Meta अब AI की दुनिया में भी बड़ा कदम बढ़ा रहा है। कंपनी ने Meta One नाम से नए AI Subscription Plans लॉन्च किए हैं। Meta One Plus और Meta One Premium प्लान्स के जरिए यूजर्स AI Image Generation, Video Creation और Heavy AI Tasks जैसे एडवांस्ड फीचर्स इस्तेमाल कर सकेंगे।