जरूर पढ़ें

Petrol-Diesel Price Today: 11 दिनों में चौथी बार बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

Petrol-Diesel Price Today: 11 दिनों में चौथी बार बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट
Petrol-Diesel Price Today: 11 दिनों में चौथी बार बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट के बावजूद 29 मई 2026 को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। हालांकि बीते 11 दिनों में चार बार बढ़ोतरी से दिल्ली में पेट्रोल 7.35 रुपये और डीजल 7.82 रुपये महंगा हो चुका है। ईरान युद्ध और महंगे क्रूड का असर अभी भी बाजार पर बना हुआ है।

Updated:

Petrol-Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है, लेकिन आम लोगों को फिलहाल बड़ी राहत नहीं मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार, 29 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि बीते 11 दिनों में चार बार कीमतें बढ़ने के बाद देशभर के लोगों की जेब पर भारी असर पड़ा है।

दरअसल, विधानसभा चुनाव खत्म होते ही पेट्रोलियम कंपनियों ने दाम बढ़ाने शुरू कर दिए थे। सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 रुपये महंगा किया गया। इसके बाद 19 मई और 23 मई को भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई। फिर 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए। इन लगातार बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 11 दिनों के भीतर पेट्रोल 7.35 रुपये और डीजल 7.82 रुपये तक महंगा हो चुका है।

हालांकि आज कीमतों में स्थिरता रहने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

तेल कंपनियों के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल डीजल के भाव

अगर अन्य शहरों की बात करें तो पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर है, जबकि रांची में पेट्रोल 105.26 रुपये और डीजल 100.49 रुपये पहुंच गया है। भोपाल में पेट्रोल 114.57 रुपये प्रति लीटर के साथ सबसे महंगे शहरों में शामिल है।

ब्रेंट क्रूड 93.71 डॉलर प्रति बैरल

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड 93.71 डॉलर प्रति बैरल पर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 88.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। बावजूद इसके इंडियन बॉस्केट क्रूड अब भी 102 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान युद्ध के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चा तेल करीब 50 फीसदी तक महंगा हुआ है। यही वजह है कि सरकारी तेल कंपनियों पर रोजाना करीब 1,380 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार का रुख ही तय करेगा कि जनता को राहत मिलेगी या पेट्रोल-डीजल फिर महंगा होगा।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।