जरूर पढ़ें

आज नागपुर यूनिवर्सिटी में भाजयुमो का प्रदर्शन, कुलगुरु को भेंट की जाएंगी 20 कुंडियां

आज नागपुर यूनिवर्सिटी में भाजयुमो का प्रदर्शन, कुलगुरु को भेंट की जाएंगी 20 कुंडियां
आज नागपुर यूनिवर्सिटी में भाजयुमो का प्रदर्शन, कुलगुरु को भेंट की जाएंगी 20 कुंडियां (Pic Credit- Campus Pro)

नागपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों की समस्याओं को लेकर आज भाजयुमो बड़ा प्रदर्शन करने जा रहा है। संगठन का आरोप है कि परीक्षा, रिजल्ट और मार्कशीट में लगातार हो रही गड़बड़ियों से छात्र परेशान हैं। विरोध के तौर पर कुलगुरु को 20 कुंडियां भेंट की जाएंगी, जो छात्रों की 20 बड़ी समस्याओं का प्रतीक होंगी।

Updated:

BJYM Protest Nagpur University: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों की लगातार बढ़ रही परेशानियों को लेकर आज शुक्रवार, 29 मई 2026 को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) प्रदर्शन करने जा रहा है। संगठन यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए कुलगुरु महोदया को 20 कुंडियां भेंट करेगा।

भाजयुमो का कहना है कि यूनिवर्सिटी की खराब व्यवस्था के कारण हजारों छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कभी परीक्षाएं टल रही हैं तो कभी रिजल्ट में देरी हो रही है। मार्कशीट में गलतियां और छात्रों की शिकायतों का समय पर समाधान नहीं होने से छात्रों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है।

कोई ठोस कदम नहीं उठा रही यूनिवर्सिटी

संगठन के मुताबिक इन समस्याओं को लेकर कुलगुरु महोदया को दो बार ज्ञापन भी सौंपा गया था। साथ ही यूनिवर्सिटी प्रशासन को 48 घंटे का समय दिया गया था, ताकि छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। लेकिन तय समय खत्म होने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

भाजयुमो का आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। कई छात्र रिजल्ट और दस्तावेजों में देरी की वजह से आगे की पढ़ाई और नौकरी के अवसरों में पीछे रह रहे हैं।

आने वाले दिनों में आन्दोलन तेज करने की चेतावनी

इसी नाराजगी को लेकर आज भाजयुमो यूनिवर्सिटी परिसर में विरोध प्रदर्शन करेगा। संगठन की ओर से कुलगुरु महोदया को छात्रों की 20 प्रमुख समस्याओं के प्रतीक के रूप में 20 कुंडियां भेंट की जाएंगी। भाजयुमो का कहना है कि इस प्रदर्शन के जरिए प्रशासन को छात्रों की परेशानी और गुस्से का एहसास कराया जाएगा।

संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल छात्रों और अभिभावकों की नजर आज होने वाले इस प्रदर्शन पर टिकी हुई है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।