सेवा कार्यक्रमों के जरिए लोगों तक पहुंची मदद
Nitin Gadkari birthday Nagpur BJP blood donation camp: नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, नागपुर महानगर ने शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी के नेतृत्व में व्यापक जनसेवा अभियान चलाया। गर्मी के मौसम में रक्त की बढ़ती कमी को देखते हुए इस वर्ष रक्तदान को अभियान का केंद्र बिंदु बनाया गया।
रक्तदान अभियान
भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने पिछले एक सप्ताह में नागपुर शहर में 59 रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन किया, जिनमें कुल 2,279 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। आने वाले दिनों में 14 और शिविर प्रस्तावित हैं, जिनसे जरूरतमंद मरीजों के लिए अतिरिक्त रक्त संग्रह किया जाएगा।
रक्तदान शिविरों में युवाओं ने बढ़कर लिया हिस्सा
महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए शिविरों में सर्वाइकल कैंसर की जांच और बचाव के लिए निःशुल्क वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शहर के 40 से अधिक स्थानों पर लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविरों में नेत्र, दंत, मधुमेह, रक्त जांच, एक्स-रे, सोनोग्राफी और ईसीजी जैसी सुविधाएं दी गईं। मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
अन्य सेवा कार्य
अभियान के तहत अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। दिव्यांग विद्यार्थियों को भोजन और जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तुएं प्रदान कर जन्मदिन को सेवा और समर्पण के प्रतीक के रूप में मनाया गया।
आगामी 14 और शिविरों के पूर्ण होने के बाद भाजपा संग्रहित रक्त की कुल मात्रा का अंतिम आंकड़ा जारी करेगी।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र