Rashtra Bharat Logo

नव तृणमूल नेता से मुलाकात पर बोले अर्जुन सिंह- “निर्मल घोष जहां भी रहें, गिरफ्तारी तय, कानून अपना काम करेगा”

नव तृणमूल नेता से मुलाकात पर बोले अर्जुन सिंह- “निर्मल घोष जहां भी रहें, गिरफ्तारी तय, कानून अपना काम करेगा”
नव तृणमूल नेता से मुलाकात पर बोले अर्जुन सिंह- "निर्मल घोष जहां भी रहें, गिरफ्तारी तय, कानून अपना काम करेगा"

पानिहाटी के पूर्व विधायक निर्मल घोष की 'नबा तृणमूल' गुट के नेता ऋतब्रत से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। मंत्री अर्जुन सिंह ने इस मामले पर कहा कि निर्मल घोष किसके साथ रहेंगे, यह उनका निजी फैसला है, लेकिन कानून अपना काम करेगा और कार्रवाई तय नियमों के अनुसार होगी।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पानीहाटी के पूर्व विधायक निर्मल घोष को लेकर मंत्री अर्जुन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल निर्मल घोष के नव तृणमूल यानी ऋतब्रत के साथ मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर अर्जुन सिंह ने कहा कि निर्मल घोष किसके साथ रहेंगे, यह उनका निजी फैसला है।

राजनीति में हर व्यक्ति को फैसला लेने का अधिकार- अर्जुन सिंह

अर्जुन सिंह ने कहा कि राजनीति में हर व्यक्ति को अपनी पसंद के अनुसार फैसला लेने का अधिकार है, लेकिन कानून अपना काम करेगा। उन्होंने दावा किया कि निर्मल घोष किसी भी राजनीतिक दल या नेता के साथ रहें, अगर उनके खिलाफ कार्रवाई बनती है तो पुलिस अपना काम करेगी और उनकी गिरफ्तारी होगी।

मामले पर मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि निर्मल घोष क्या करते हैं, यह पूरी तरह से उनका अपना मामला है। वह तृणमूल के किस गुट के साथ रहेंगे, यह भी उनका निजी फैसला है।

निर्मल घोष की होगी गिरफ्तारी ?

हालांकि अर्जुन सिंह ने साफ कहा कि कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि निर्मल घोष किसी के साथ भी रहें, लेकिन अगर उनके खिलाफ कार्रवाई बनती है तो उनकी गिरफ्तारी होगी और पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाएगी।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।