जरूर पढ़ें

वानाडोंगरी में ए टू जेड घर संसार सेल की दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग

वानाडोंगरी में ए टू जेड घर संसार सेल की दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग
वानाडोंगरी में ए टू जेड घर संसार सेल की दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग

वानाडोंगरी में डी मार्ट के बाजू स्थित ए टू जेड घर संसार सेल की दुकान और गोदाम में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बकरीद के कारण दुकान बंद थी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन पास की किराना दुकान भी इसकी चपेट में आ गई।

Updated:

Nagpur Fire News: नागपूर जिले के वानाडोंगरी स्थित डी मार्ट के बाजू में मौजूद ए टू जेड घर संसार सेल की दुकान और गोदाम में कल अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के समय बकरीद के कारण दुकान बंद थी, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

घटनास्थल पर लोगों की भीड़
घटनास्थल पर लोगों की भीड़

आग लगने की सूचना मिलते ही नगर परिषद वानाडोंगरी और एमआईडीसी की फायर फाइटर गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी

बगल के किराना दुकान में भी लगी आग

इस घटना में दुकान के साथ-साथ पास की एक किराना दुकान भी आग की चपेट में आ गई। आग लगने के कारण दुकान और गोदाम में रखा सामान जलकर नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

गोदाम में लगी भीषण आग
गोदाम में लगी भीषण आग

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग की लपटें और धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। दमकल विभाग की टीम ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया, जिससे आग आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक दी गई।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।