जरूर पढ़ें

आईपीएल में धमाकेदार जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

आईपीएल में धमाकेदार जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का,
आईपीएल में धमाकेदार जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का (Pic Credit- X @KohliSensation)

आईपीएल में शानदार जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। दोनों ने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। आश्रम में उनकी मौजूदगी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला, जबकि तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Updated:

Virat Kohli and Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। इस दौरान दोनों ने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। दंपति की इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

विराट और अनुष्का वृंदावन स्थित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। आश्रम में दोनों ने कुछ समय बिताया और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा करते हुए संत का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनकी यात्रा को लेकर आश्रम परिसर में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रशंसक इस चर्चित जोड़ी की एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए।

अक्सर प्रेमानंद महाराज के दर पर जाते हैं विराट-अनुष्का

यह पहला मौका नहीं है जब विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंचे हों। दोनों पहले भी कई बार धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन करते रहे हैं। समय-समय पर वे संतों से मुलाकात कर आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेते हैं। यही वजह है कि उनकी यह यात्रा भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

दोनों के सादगी भरे अंदाज ने खिंचा सबका ध्यान

वृंदावन यात्रा के दौरान दोनों का सादा और पारंपरिक लुक भी लोगों का ध्यान खींचता नजर आया। विराट कोहली ब्राउन रंग के शॉर्ट कुर्ते और ऑफ-व्हाइट पैंट में दिखाई दिए। वहीं अनुष्का शर्मा ने हल्के गुलाबी रंग का पारंपरिक कुर्ता पहना हुआ था, जिसके साथ उन्होंने गहरे गुलाबी रंग का दुपट्टा ओढ़ रखा था। माथे पर तिलक और चेहरे पर मास्क के साथ उनका सादा अंदाज लोगों को काफी पसंद आया।

आईपीएल में विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन

आईपीएल फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर जीत अपने टीम के नाम करने के बाद विराट कोहली वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शरण में पहुंचे. अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में विराट ने 42 गेंदों पर 75 रनों की शानदार पारी खेली थी। उनकी इस पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उन्होंने केवल 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर आईपीएल में अपना सबसे तेज पचासा भी जड़ा।

मौजूदा आईपीएल सीजन में विराट कोहली ने 16 मैचों में 675 रन बनाए और टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल रहे। मैदान पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनकी वृंदावन यात्रा और संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।