जरूर पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी के चौके-चक्कों के मुरीद हुए ललित मोदी, दमदार खिलाड़ी के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

वैभव सूर्यवंशी के चौके-चक्कों के मुरीद हुए ललित मोदी, दमदार खिलाड़ी के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
वैभव सूर्यवंशी के चौके-चक्कों के मुरीद हुए ललित मोदी [Pic Credit- X @LalitKModi)

आईपीएल 2026 में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को अब एक ऐसा इनाम मिला है, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। 96 रन की तूफानी पारी के बाद ललित मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। आखिर क्या है यह खास तोहफा? जानिए पूरी कहानी।

Updated:

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज ने क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ ऐसी पारी खेली कि क्रिकेट जगत उनके नाम की चर्चा करने लगा। अब आईपीएल के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी भी उनकी प्रतिभा के मुरीद हो गए हैं। और अब ललित मोदी ने वैभव को ऐसा तोहफा देने का ऐलान किया है, जो उनके क्रिकेट करियर के साथ-साथ भविष्य की पढ़ाई को भी नई दिशा दे सकता है।

7 लंबे छक्के और कई चौके

क्वालीफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स मुश्किल स्थिति में नजर आ रही थी। ऐसे समय में वैभव सूर्यवंशी ने जिम्मेदारी संभाली और महज 47 गेंदों पर 96 रनों की धमाकेदार पारी खेल डाली। उनकी इस पारी में 7 लंबे छक्के और कई आकर्षक चौके शामिल रहे। हालांकि वह अपने शतक से सिर्फ चार रन दूर रह गए, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने लाखों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया।

ललित मोदी ने दिया बड़ा तौफा

वैभव के इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर ललित मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा पोस्ट साझा किया। उन्होंने वैभव को आईपीएल इतिहास की सबसे बेहतरीन खोज और खरीद में से एक बताया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि वह वैभव को दुनिया के किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए फुल स्कॉलरशिप देंगे। यानी वैभव भविष्य में जहां भी शिक्षा हासिल करना चाहेंगे, उसका पूरा खर्च ललित मोदी उठाएंगे।

मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह सम्मान सिर्फ रनों के लिए नहीं, बल्कि उस साहस, आत्मविश्वास और प्रेरणा के लिए है जो वैभव ने करोड़ों युवाओं के दिलों में जगाई है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिभाशाली बच्चे को अपने सपनों और शिक्षा के बीच चुनाव करने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए।

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने बनाए  776 रन

आईपीएल 2026 वैभव सूर्यवंशी के लिए यादगार सीजन साबित हुआ। युवा बल्लेबाज ने पूरे टूर्नामेंट में 16 मैचों में 776 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। 230 से अधिक के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। भले ही राजस्थान रॉयल्स खिताब जीतने से चूक गई, लेकिन वैभव ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट को एक नया सुपरस्टार मिल चुका है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।