IPL 2026 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है, जिसने क्रिकेट फैंस के बीच नई हलचल पैदा कर दी है। इस बार IPL का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। वेन्यू में हुए इस बदलाव के पीछे टिकट विवाद को बड़ी वजह माना जा रहा है।
अहमदाबाद बना फाइनल का गढ़
BCCI ने IPL 2026 के प्लेऑफ वेन्यू तय कर दिए हैं। सबसे बड़ा मुकाबला यानि आईपीएक का फाइनल 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह लगातार दूसरा मौका होगा जब अहमदाबाद IPL फाइनल की मेजबानी करेगा। इससे पहले 2022 और 2023 में भी यहां खिताबी मुकाबला हुआ था।
कहां होंगे बाकी बड़े मुकाबले?
IPL 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल भी सामने आ चुका है
- क्वालिफायर-1: 26 मई, HPCA स्टेडियम, धर्मशाला
- एलिमिनेटर: 27 मई, न्यू चंडीगढ़
- क्वालिफायर-2: 29 मई, न्यू चंडीगढ़
- फाइनल: 31 मई, अहमदाबाद
बेंगलुरु क्यों पीछे रह गया?
IPL के नियमों के मुताबिक फाइनल मुकाबला आमतौर पर डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड पर खेला जाता है। इस हिसाब से बेंगलुरु इस बार सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। लेकिन हाल ही में सामने आए टिकट विवाद और मैनेजमेंट से जुड़ी समस्याओं ने पूरा खेल बदल दिया।
सूत्रों के मुताबिक, टिकट बिक्री में पारदर्शिता और व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बाद BCCI ने जोखिम नहीं लिया और वेन्यू बदलने का फैसला किया।
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। यहां एक साथ लाखों फैंस मैच का आनंद ले सकते हैं। यानी फाइनल का माहौल पहले से भी ज्यादा भव्य और यादगार होने वाला है। हालांकि, बेंगलुरु के फैंस के लिए यह फैसला थोड़ा निराशाजनक जरूर हो सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार अहमदाबाद में कौन सी टीम ट्रॉफी उठाती है।