Rashtra Bharat Logo

बंगाल में चुनाव बाद नहीं थम रही हिंसा, BJP और TMC के दो कार्यकर्ताओं की मौत

बंगाल में चुनाव बाद नहीं थम रही हिंसा, BJP और TMC के दो कार्यकर्ताओं की मौत
कोलकाता में सड़क पर जुमे की नमाज को लेकर बवाल, पुलिस और नमाजियों में बहस (File photo)

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अलग-अलग घटनाओं में बीजेपी और टीएमसी के एक-एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। प्रशासन ने केंद्रीय बल तैनात किए हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद सियासी तनाव अब हिंसा में बदलता नजर आ रहा है। कल मंगलवार को राज्य के अलग-अलग इलाकों में हुई घटनाओं में बीजेपी और टीएमसी के एक-एक कार्यकर्ता की मौत हो गई, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया है। हालात को काबू में रखने के लिए कई जगहों पर केंद्रीय बलों की तैनाती करनी पड़ी है।

बीजेपी के विजय जुलूस में भड़की हिंसा

पुलिस के मुताबिक, कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में बीजेपी के विजय जुलूस के दौरान हिंसा भड़क गई। आरोप है कि बहस के बाद टीएमसी समर्थकों ने बीजेपी कार्यकर्ता मधु मंडल की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में गुस्सा भड़क गया और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टीएमसी समर्थकों के घरों पर हमला कर दिया।

TMC कार्यकर्त्ता की धारदार हथियार से हत्या

वहीं, बीरभूम जिले के नानूर इलाके में एक और खौफनाक घटना सामने आई। यहां टीएमसी के अंचल समिति सदस्य अबीर शेख की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना संतोषपुर गांव में दो गुटों के बीच हुई बहस के दौरान हुई। शेख की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।

इन दोनों घटनाओं के बाद प्रभावित इलाकों में तनाव गहरा गया है। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत अतिरिक्त बल तैनात कर हालात को काबू में करने की कोशिश शुरू कर दी है। लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है ताकि स्थिति और न बिगड़े।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

इस बीच, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी और पुलिस कमिश्नर को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही सभी जिलों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

बीजेपी को बदनाम करने की कोशिश-  शामिक भट्टाचार्य

राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष शामिक भट्टाचार्य ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व पार्टी का नाम लेकर हिंसा कर रहे हैं, लेकिन उनका बीजेपी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद बीजेपी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल, बंगाल में हालात नाजुक बने हुए हैं। आम लोग डरे-सहमे हैं और प्रशासन पर नजरें टिकी हैं कि कब तक शांति बहाल हो पाएगी। चुनाव के बाद उम्मीद थी कि माहौल सामान्य होगा, लेकिन हिंसा की ये घटनाएं राज्य के लिए चिंता का विषय बन गई हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।