Silver Price Weekly Update: इस सप्ताह अधिकांश दिन चांदी के भाव स्थिर ही रहे. शुरुआत के 4-5 दिन तो कीमत टस से मस नहीं हुए. पूरे सप्ताह चांदी के भाव 2.8 लाख के करीब ही स्थिर बने रहे, जिससे बाजार में हलचल मची हुई थी. वहीं पूरे सप्ताह कीमत स्थिर रहने के बाद अंत में दो दिन चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज हुई, जिसके बाद इस सप्ताह चांदी के भाव में 15,000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. बताते चलें बीते सप्ताह भी चांदी के भाव में 5000 रुपये की गिरावट दर्ज हुई थी.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 7 जून को भारत में चांदी की कीमत ₹265 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,65,000 है. उल्लेखनीय है कि आज रविवार को बाजार बंद होने के कारण फिलहाल कीमतें स्थिर रहेंगी, लेकिन कल सोमवार को बाजार खुलते ही वापस सो ने के भाव में उठा-पटक देखने को मिल सकती है.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो इस सप्ताह की शुरुआत स्थिर कीमत के साथ हुई है. बीते सप्ताह के अंत से ही चांदी के भाव ₹2,80,000 पर स्थिर बने हुए थे. इसी बीच शुक्रवार को कीमत में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. और इसके अगले ही दिन शनिवार को वापस 10,000 रुपये की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. पूरे सप्ताह 2.8 लाख के कीमत पर स्थिर रहने वाली चांदी एक ही झटके में 15,000 हज़ार रुपये सस्ती हो गयी. इस बड़ी गिरावट के बाद चांदी की कीमत 2.65 लाख के करीब बनी हुई है, जिससे खरीददारों को बड़ी राहत मिली है.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 7 जून को चांदी की कीमत ₹2,650 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।