Gold Price Today: सोने के भाव में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है. सप्ताह के शुरुआत में जहां दो दिनों तक सोने के भाव स्थिर रहे, वहीं अब कीमत में आई नरमी से खरीददारों को बड़ी राहत मिली है. कल गुरुवार को भी सोने की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज हुई. जानिए इस गिरावट के बाद आपके शहर में सोने का ताजा भाव क्या है.
सोने का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 05 जून को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,625 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,324 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,722 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 1 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह उतार-चढ़ाव के बीच 24 कैरेट सोना 202 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 185 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हुआ था. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को 24 कैरेट सोने के भाव में 82 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 75 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई. इसके बाद अगले दो दिनों तक कीमत स्थिर रहे. वहीं कल गुरुवार को 24 कैरेट सोने के भाव में 11 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 10 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई.
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 05 जून को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,625 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,324 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,722 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
| शहर | 24 कैरेट (₹/ग्राम) | 22 कैरेट (₹/ग्राम) | 18 कैरेट (₹/ग्राम) |
|---|---|---|---|
| लखनऊ | ₹15,625 | ₹14,324 | ₹11,722 |
| जयपुर | ₹15,625 | ₹14,324 | ₹11,722 |
| दिल्ली | ₹15,625 | ₹14,324 | ₹11,722 |
| पटना | ₹15,615 | ₹14,314 | ₹11,712 |
| मुंबई | ₹15,610 | ₹14,309 | ₹11,707 |
| अहमदाबाद | ₹15,615 | ₹14,314 | ₹11,712 |
| पुणे | ₹15,610 | ₹14,309 | ₹11,707 |
| कोलकाता | ₹15,610 | ₹14,309 | ₹11,707 |
| मेरठ | ₹15,625 | ₹14,324 | ₹11,722 |
| लुधियाना | ₹15,625 | ₹14,324 | ₹11,722 |
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।