Rashtra Bharat Logo

Nagpur News: विभूतीचंद्र गजभिये को सामाजिक सेवा, लेखन और जनहित के कार्यों के लिए मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया

Nagpur News: विभूतीचंद्र गजभिये को सामाजिक सेवा, लेखन और जनहित के कार्यों के लिए मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया
Vibhutichandra Gajbhiye Honorary Doctorate Award: विभूतीचंद्र गजभिये को सामाजिक सेवा, लेखन और जनहित के कार्यों के लिए मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया (Photo: RB / Jassi)

Vibhutichandra Gajbhiye Honorary Doctorate Award: महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं लेखक विभूतीचंद्र गजभिये को फरीदाबाद, हरियाणा में आयोजित समारोह में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सामाजिक सेवा, जनहित के कार्यों, लेखन और भूमि अभिलेख विभाग से जुड़े मुद्दों के समाधान में उनके योगदान के लिए दिया गया। समारोह में देश के 14 राज्यों से आए लोगों को भी सम्मानित किया गया।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

विभूतीचंद्र गजभिये को मानद डॉक्टरेट मिलने का कारण

Vibhutichandra Gajbhiye Honorary Doctorate Award: फरीदाबाद (हरियाणा) / दिल्ली एनसीआर  महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं लेखक विभूतीचंद्र गजभिये को मानद डॉक्टरेट ऑनरेरी डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके सामाजिक योगदान, लेखन कार्य तथा भूमि अभिलेख विभाग से जुड़े जनहित के मुद्दों के समाधान में सक्रिय भूमिका के लिए दिया गया।

यह उपाधि पीएचएचडी मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन से संबद्ध फरीदाबाद यूनिवर्सिटी, हरियाणा–दिल्ली एनसीआर द्वारा आयोजित समारोह में द कैसल ऑफ आर्ट थिएटर, फरीदाबाद में प्रदान की गई।

समारोह में देश के 14 राज्यों से शिक्षा, समाजसेवा, साहित्य, कला और संस्कृति क्षेत्र के व्यक्तियों को मानद डॉक्टरेट दी गई। महाराष्ट्र से यह सम्मान गजभिये को मिला।

25 वर्षों की समाज सेवा और लेखन को मिला सम्मान

गजभिये पिछले करीब 25 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय हैं। उन्होंने सामाजिक जागरूकता, जनहित के मुद्दों पर लेखन और भूमि अभिलेख विभाग से जुड़े कर्मचारियों-नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन के माध्यम से कार्य किया है।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष सी.पी. यादव, जो अंतरराष्ट्रीय जादूगर हैं, विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा राजू श्रीवास्तव के शिष्य रहे मिमिक्री कलाकार एवं अधिवक्ता अमित गुप्ता ने भी शिरकत की।

तमिल फिल्म अभिनेता, संपादक, प्रकाशक एवं स्वामी डॉ. जी. विजय कुमार तथा हरियाणा विश्वविद्यालय के कुलपति सहित शिक्षा, कला, साहित्य क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सम्मानित व्यक्तियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।