हावड़ा में कार्यालय के भीतर मिले करोड़ों रुपये के अवैध दवा भंडार, जांच से इलाके में बढ़ी हलचल
Illegal medicines seized Belur Howrah Kailash Mishra office: हावड़ा में कार्यालय के भीतर मिले करोड़ों रुपये के अवैध दवा भंडार, जांच से इलाके में बढ़ी हलचल (Photo: RB / Ekbal)
Illegal medicines seized Belur Howrah Kailash Mishra office: हावड़ा के बेलूड़ क्षेत्र में ड्रग कंट्रोल विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक कार्यालय से बड़ी मात्रा में अवैध दवाएं बरामद की गईं। पिछले तीन दिनों से चल रही जांच के दौरान संदिग्ध दस्तावेज और एक बड़े भंडारण स्थल का भी पता चला। मामले की जांच जारी है और अधिकारी पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगे हैं।
Illegal medicines seized Belur Howrah Kailash Mishra office: हावड़ा के बेलूर थाना क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता कैलाश मिश्र के दफ्तर से करोड़ों रुपये मूल्य की अवैध दवाएं बरामद हुई हैं। ड्रग कंट्रोल अधिकारियों और बेलूर पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन दिन की लगातार छापेमारी के बाद इस बड़े अवैध दवा रैकेट का पर्दाफाश किया है।
जानकारी के अनुसार, कैलाश मिश्र के छोटे भाई विशाल मिश्र इस दवा कारोबार से मुख्य रूप से जुड़े थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग ने संयुक्त रूप से इस दफ्तर पर छापा मारा।
Illegal medicines seized Belur Howrah Kailash Mishra office: हावड़ा में कार्यालय के भीतर मिले करोड़ों रुपये के अवैध दवा भंडार, जांच से इलाके में बढ़ी हलचल (Photo: RB / Ekbal)Illegal medicines seized Belur Howrah Kailash Mishra office: हावड़ा में कार्यालय के भीतर मिले करोड़ों रुपये के अवैध दवा भंडार, जांच से इलाके में बढ़ी हलचल (Photo: RB / Ekbal)Illegal medicines seized Belur Howrah Kailash Mishra office: हावड़ा में कार्यालय के भीतर मिले करोड़ों रुपये के अवैध दवा भंडार, जांच से इलाके में बढ़ी हलचल (Photo: RB / Ekbal)
कल जब पहली बार तलाशी ली गई, तब कुछ संदिग्ध दस्तावेज और नष्ट की गई दवाएं मिलीं। लेकिन आज की तलाशी में जांचकर्ताओं को बड़ा सुराग हाथ लगा दफ्तर के भीतर ही एक गुप्त और बड़ा गोदाम बनाया गया था। इसी गोदाम से पेटी-दर-पेटी अवैध दवाएं बरामद की गईं। बताया जा रहा है कि इसी दफ्तर से करोड़ों रुपये के “दो नंबरी” दवाओं का धंधा बेरोकटोक चल रहा था।
बरामद दवाओं की मात्रा और इस रैकेट के पीछे कितना बड़ा नेटवर्क है, यह जानने के लिए ड्रग कंट्रोल अधिकारी से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कैमरे के सामने या सीधे तौर पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद अधिकारियों के सूत्रों के अनुसार, बरामद दवाओं की मात्रा और बाजार मूल्य बेहद बड़ा है।
अब देखना यह होगा कि जांच आगे किस दिशा में जाती है और इस रैकेट से और कौन-कौन से नाम सामने आते हैं।
Illegal medicines seized Belur Howrah Kailash Mishra office: हावड़ा में कार्यालय के भीतर मिले करोड़ों रुपये के अवैध दवा भंडार, जांच से इलाके में बढ़ी हलचल (Photo: RB / Ekbal)Illegal medicines seized Belur Howrah Kailash Mishra office: हावड़ा में कार्यालय के भीतर मिले करोड़ों रुपये के अवैध दवा भंडार, जांच से इलाके में बढ़ी हलचल (Photo: RB / Ekbal)Illegal medicines seized Belur Howrah Kailash Mishra office: हावड़ा में कार्यालय के भीतर मिले करोड़ों रुपये के अवैध दवा भंडार, जांच से इलाके में बढ़ी हलचल (Photo: RB / Ekbal)
असफ़ी शादाब वरिष्ठ पत्रकार और संवाददाता हैं, जो राष्ट्र भारत में महाराष्ट्र और कोलकाता से क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से जुड़े विषयों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उन्हें जमीनी पत्रकारिता, प्रशासनिक मामलों और समसामयिक घटनाक्रमों की गहरी समझ है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, शोध आधारित और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित होती है, जिससे पाठकों को विश्वसनीय और स्पष्ट जानकारी प्राप्त होती है।
अनुभव : पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है। प्रशासनिक कार्यवाहियों, सरकारी नीतियों, राजनीतिक घटनाक्रम और अपराध से जुड़े मामलों की फील्ड कवरेज उनकी प्रमुख पहचान रही है।
वर्तमान भूमिका : राष्ट्र भारत में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में वे क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से संबंधित खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। वे जमीनी सच्चाई को सरल और आम पाठक की भाषा में प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देते हैं।
भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस महाराष्ट्र और कोलकाता रहा है, जहां वे स्थानीय प्रशासन, राजनीतिक गतिविधियों, अपराध और खेल जगत से जुड़े विषयों को करीब से कवर करते हैं। उनकी क्षेत्रीय समझ और फील्ड अनुभव उनकी रिपोर्टिंग को अधिक प्रामाणिक बनाते हैं।
मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• क्राइम रिपोर्टिंग : अपराध, पुलिस जांच, प्रशासनिक कार्रवाई और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों की तथ्यपरक कवरेज।
• राजनीति और शासन : सरकारी नीतियों, प्रशासनिक फैसलों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग।
• खेल पत्रकारिता : खेल जगत की प्रमुख घटनाओं, खिलाड़ियों और प्रतियोगिताओं से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग।
• ग्राउंड रिपोर्टिंग : फील्ड विजिट, स्थानीय स्रोतों और आधिकारिक जानकारी के आधार पर जमीनी सच्चाई सामने लाना।
• जनहित पत्रकारिता : आम लोगों से जुड़े मुद्दों और प्रशासनिक प्रभावों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
तथ्यों की सटीकता, आधिकारिक स्रोतों पर आधारित रिपोर्टिंग और जमीनी अनुभव ने असफ़ी शादाब को एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। क्राइम, राजनीति और प्रशासनिक विषयों पर उनकी निरंतर फील्ड रिपोर्टिंग पाठकों के बीच उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।