Rashtra Bharat Logo

Nagpur News: पेपर लीक से परेशान मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा के मामले में सुसाइड नोट मिलने के बाद जांच जारी

Nagpur News: पेपर लीक से परेशान मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा के मामले में सुसाइड नोट मिलने के बाद जांच जारी
Nagpur medical student suicide NEET paper leak: पेपर लीक से परेशान मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा के मामले में सुसाइड नोट मिलने के बाद जांच जारी (Photo: RB / Jassi)

Nagpur medical student suicide NEET paper leak: मध्य प्रदेश के रीवा की 19 वर्षीय आकांशा नागपुर में मेडिकल की तैयारी कर रही थी। परिवार ने उसकी पढ़ाई के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत तीन लाख रुपये का कर्ज लिया था। कुछ दिन पहले उसने सुसाइड कर लिया। अब उसकी किताबों से एक नोट मिला है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा के मामले में जांच तेज

Nagpur medical student suicide NEET paper leak: नागपुर। मध्य प्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली 19 वर्षीय मेडिकल छात्रा आकांशा ने नागपुर में आत्महत्या कर ली। पिछले डेढ़ साल से नीट (NEET) की तैयारी कर रही आकांशा पेपर लीक की खबर के बाद गहरे सदमे में थी।

आकांशा के पिता ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत ₹3 लाख का कर्ज लेकर अपनी बेटी को नागपुर में पढ़ने भेजा था। परिवार की तमाम उम्मीदें उसी एक परीक्षा पर टिकी थीं।

Nagpur medical student suicide NEET paper leak: पेपर लीक से परेशान मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा के मामले में सुसाइड नोट मिलने के बाद जांच जारी
Nagpur medical student suicide NEET paper leak: पेपर लीक से परेशान मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा के मामले में सुसाइड नोट मिलने के बाद जांच जारी (Photo: RB / Jassi)

मृत्यु से कुछ दिन पहले आकांशा ने अपनी नोटबुक में एक हस्तलिखित नोट छोड़ा था। उसमें उसने लिखा था  “इस व्यवस्था से दुखी होकर मैं आत्महत्या कर रही हूं।” यह नोट कल उसकी किताबों के बीच से मिला।

किताबों से मिला नोट, पुलिस कर रही है जांच

पुलिस को आज यह नोट सौंपा गया है और फिलहाल अज्ञात मामले के रूप में जांच दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

आकांशा की मौत एक बार फिर नीट (NEET) पेपर लीक विवाद और उससे टूटने वाले लाखों छात्रों की मानसिक पीड़ा को सामने लाती है। पुलिस जांच के नतीजों पर परिजारों और स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।