जरूर पढ़ें

आज या कल आ सकता है झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानिए लेटेस्ट अपडेट

JAC 12th Result 2026: इसी सप्ताह जारी हो सकता है झारखंड बोर्ड इंटर का रिजल्ट, जानिए लेटेस्ट अपडेट
JAC 12th Result 2026: इसी सप्ताह जारी हो सकता है झारखंड बोर्ड इंटर का रिजल्ट, जानिए लेटेस्ट अपडेट

झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज या कल जारी हो सकता है, जिससे छात्रों में उत्सुकता बढ़ गई है। मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी है। फर्जी रिजल्ट की खबरों के बाद बोर्ड ने सतर्क रहने को कहा है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा, जहां छात्र रोल नंबर से अपना परिणाम देख सकेंगे।

Updated:

JAC 10th-12th Result 2026: झारखंड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड सूत्रों के मुताबिक झारखंड एकेडमिक काउंसिल
(JAC) जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। संभावना जताई जा रही है कि नतीजे आज या कल कभी भी घोषित किए जा सकते हैं। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

10वीं और साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट आने की संभावना

सूत्रों की मानें तो बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन और अंकों के डिजिटलीकरण का काम लगभग पूरा कर लिया है। फिलहाल टॉपर्स की कॉपियों का दोबारा वेरिफिकेशन और अंतिम डेटा अपलोडिंग का काम चल रहा है। हर साल की तरह इस बार भी सबसे पहले मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट साइंस स्ट्रीम के नतीजे जारी होने की संभावना है।

फेक रिजल्ट हुआ था वायरल

मालूम हो शुक्रवार रात अचानक jacresults.com वेबसाइट पर कुछ समय के लिए मैट्रिक रिजल्ट दिखने लगा। कई छात्रों ने रोल नंबर डालकर रिजल्ट भी देखा, लेकिन बाद में बोर्ड ने इसे पूरी तरह फर्जी और भ्रामक करार दिया। बोर्ड के सचिव ने साफ किया कि रिजल्ट अभी तैयार किया जा रहा है और आधिकारिक घोषणा के बाद ही सही परिणाम जारी होगा।

यहां चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। आमतौर पर JAC बोर्ड सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच रिजल्ट घोषित करता है।

फरवरी में आयोजित हुई थी परीक्षा

अगर परीक्षा की बात करें तो इस साल 10वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित हुई थीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी तक चली थीं। करीब 4.3 लाख छात्रों ने इस बार मैट्रिक परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जो राज्य के 1200 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई।

छात्रों को मिलेगा कंपार्टमेंट का मौका

रिजल्ट के बाद अगर किसी छात्र के एक या दो विषय में कम अंक आते हैं तो उसे कंपार्टमेंट का मौका मिलेगा, लेकिन दो से अधिक विषयों में फेल होने पर छात्र को फिर से परीक्षा देनी होगी। बोर्ड रिजल्ट जारी होने के एक-दो हफ्ते के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट स्कूलों में उपलब्ध करवा देगा।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।