जरूर पढ़ें

AAP का बड़ा फैसला! राज्यसभा उपनेता पद से हटाए गए राघव चड्ढा, अशोक मित्तल को मिली जिम्मेदारी

AAP में बवाल! राघव चड्ढा की Z+ सिक्योरिटी छीनी, बढ़ी सियासी दरार
AAP में बवाल! राघव चड्ढा की Z+ सिक्योरिटी छीनी, बढ़ी सियासी दरार

आम आदमी पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने चड्ढा को सदन में बोलने के लिए समय न देने का निर्देश भी दिया है।

Updated:

Raghav Chadda: राजनीति गलियारे से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी ने अपने ही प्रमुख चेहरे और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को अचानक बड़ा झटका देते हुए उपनेता पद से हटा दिया है। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

अशोक मित्तल होने AAP के नए उपनेता

पार्टी ने इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भेजकर जानकारी दी है। इसके साथ ही अशोक मित्तल को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी का नया उपनेता नियुक्त करने का अनुरोध किया गया है। आज गुरुवार (2 अप्रैल) को भेजे गए इस पत्र में यह भी साफ तौर पर कहा गया है कि राघव चड्ढा को अब पार्टी के कोटे से सदन में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए।

राघव चड्डा को सदन में बोलने से रोकने की कोशिश!

सूत्रों के मुताबिक, यह सिर्फ पद से हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी ने सख्त रुख अपनाते हुए यह निर्देश भी दिया है कि उच्च सदन में चड्ढा को पार्टी की ओर से बोलने का मौका न दिया जाए। फिलहाल राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सांसद हैं, जिनमें से 7 पंजाब और 3 दिल्ली से आते हैं।

आम आदमी पार्टी के इस फैसले के पीछे क्या कारण हैं, इस पर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन हाल के दिनों में राघव चड्ढा की चुप्पी और पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को लेकर चर्चाएं जरूर तेज थीं।

आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाते हैं राघव चड्डा

दिलचस्प बात यह है कि राघव चड्ढा ने संसद में हमेशा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया है। उन्होंने हाल में मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए डाटा रोलओवर की मांग की थी, जिसमें कहा गया था कि जो डाटा उपयोग नहीं हो पाता, उसे खत्म करने के बजाय अगले दिन या महीने के लिए बचाकर रखा जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया था कि बचा हुआ डाटा ग्राहकों को ट्रांसफर करने की सुविधा मिले और इसके आधार पर रिचार्ज में छूट दी जाए।

पैटर्निटी लीव का मुद्दा

इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में पितृत्व अवकाश (Paternity Leave) का मुद्दा भी उठाया था, जिसे सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिली। उनका कहना था कि बच्चे का ध्यान रखना माता-पिता दोनों का फर्ज है और पिता को भी बच्चे के जन्म के समय परिवार के साथ रहने और जिम्मेदारी निभाने का अधिकार मिलना चाहिए।

राघव चड्ढा अक्सर जमीनी स्तर से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाने के लिए जाने जाते रहे हैं। चाहे वह आम उपभोक्ताओं की समस्या हो या परिवार और समाज से जुड़े विषय, उन्होंने कई बार ऐसे मुद्दों को सामने रखा, जिनका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ता है।

कौन हैं अशोक मित्तल ?

अगर बात करें अशोक मित्तल की, तो वे पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और शिक्षा जगत में एक बड़ा नाम माने जाते हैं। वे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर चांसलर भी रह चुके हैं और पार्टी के सक्रिय सांसदों में गिने जाते हैं।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब पार्टी आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर लगातार मंथन कर रही है। ऐसे में राघव चड्ढा जैसे युवा और प्रमुख नेता को इस तरह जिम्मेदारी से हटाना, कई सवाल खड़े कर रहा है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।