विषयसूची
ToggleBakrid 2026: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार ने पशुओं की कुर्बानी और खरीद-बिक्री को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली के विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने साफ कहा है कि त्योहार के दौरान कानून का पूरी तरह पालन किया जाएगा और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सरकार के इस फैसले के बाद राजधानी में प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।
कपिल मिश्रा ने कहा कि बकरीद पर गाय, बछड़ा, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पूरी तरह गैरकानूनी है। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार को शांति और कानून के दायरे में रहकर मनाएं ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
#WATCH दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “आने वाले त्यौहार बकरी ईद के लिए दिल्ली सरकार के विकास मंत्रालय द्वारा कुछ निर्देश जारी किए गए हैं। बकरी ईद के त्यौहार के अवसर पर दिल्ली में गोवंश, गाय, बछड़े, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित जानवारों की कुर्बानी पूरी तरह से गैर-कानूनी है और ऐसा… pic.twitter.com/Dtr2iPpPAo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2026
सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगी कुर्बानी
मंत्री ने यह भी साफ किया कि सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी देना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल सरकार द्वारा तय किए गए वैध स्थानों पर ही कुर्बानी की अनुमति होगी। इसके अलावा बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर जानवरों की अवैध खरीद-बिक्री पर भी रोक लगाई गई है। प्रशासन को ऐसे मामलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
गंदगी फ़ैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
दिल्ली सरकार ने अवैध पशु परिवहन और पशु क्रूरता को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। पुलिस और संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए। खास बात यह है कि इस बार सफाई व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि कुर्बानी के बाद सड़कों, नालियों या सीवर में खून और कचरा फैलाने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई होगी।
कपिल मिश्रा ने कहा कि बकरीद एक आस्था का त्योहार है और इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाना सभी की जिम्मेदारी है। सरकार का मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था और साफ-सफाई बनाए रखना है।