DUSU Election 2025: ABVP उम्मीदवार Aryan Maan भारी बढ़त के साथ बने अध्यक्ष पद के दावेदार

DUSU Election 2025 | Aryan Maan News
DUSU Election 2025 | Aryan Maan
सितम्बर 19, 2025

ताज़ा अपडेट: DUSU चुनाव 2025 में ABVP के उम्मीदवार Aryan Maan को विजेता घोषित कर दिया गया है। वोटगणना में Aryan ने NSUI की Jocelyn Chaudhary पर लगभग 9,858 वोटों की स्पष्ट बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की — उनके चुनावी संदेशों में subsidised metro-pass, campus-wide free Wi-Fi, accessibility audits, खेल सुविधाओं का उन्नयन और शोध छात्रों के लिए आर्थिक सहायता जैसे वादे प्रमुख रहे। हरियाणा की राजनीतिक पृष्ठभूमि से आने वाले Aryan की यह जीत ABVP/भाजपा के पक्ष में स्थानीय रूप से रणनीतिक और प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU Election 2025) में इस बार भाजपा की छात्र इकाई Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) ने अपने उम्मीदवार Aryan Maan पर दांव लगाया है। अब तक आए वोटों की गिनती के अनुसार, आर्यन मान ने 18,538 वोट हासिल किए हैं, जबकि कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI की प्रत्याशी Jocelyn Chaudhary को 8,680 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार Umanshi Lamba को 4,111 वोट मिले हैं। इस तरह, Aryan Maan लगभग 9,858 वोटों से आगे चल रहे हैं और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

वेब स्टोरी:

DUSU Election 2025: Aryan Maan की पृष्ठभूमि

हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले Aryan Maan राजनीति से जुड़े परिवार से आते हैं। उनके दादा श्रीचंद मान खाप पंचायत के प्रमुख रहे, जबकि पिता सिकंदर मान हरियाणा के जाने-माने शराब कारोबारी और ADS Spirits Private Limited के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं। सिकंदर मान दो बार अपने गाँव लोवा कलां के सरपंच भी रह चुके हैं।

शिक्षा और कैंपेन फोकस

Delhi: Hansraj College Graduate Aryan Maan फिलहाल दिल्ली विश्वविद्यालय से Master’s in Library Science कर रहे हैं। उनके चुनावी घोषणापत्र में छात्रों की सुविधाओं और कैंपस डेवलपमेंट पर ज़ोर है। प्रमुख वादों में subsidised metro pass, free Wi-Fi, accessibility audits, upgraded sports facilities और financial support for research scholars शामिल हैं। वे ballot number 3 से चुनाव लड़ रहे हैं।

Delhi: Hansraj College Graduate Aryan Maan
Delhi: Hansraj College Graduate Aryan Maan

Also Read:
बिहार सरकार ने सूखे नशे पर सख्त कार्रवाई की: नया “मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो” गठित

ABVP बनाम NSUI मुकाबला

DUSU Election 2025: DUSU Election 2025 में ABVP न सिर्फ़ अध्यक्ष पद पर, बल्कि अन्य पदों पर भी मजबूत स्थिति में है। Aryan Maan अध्यक्ष पद पर NSUI की Jocelyn Chaudhary से बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, सचिव पद पर ABVP के Kunal Chaudhary और संयुक्त सचिव पद पर Deepika Jha भी आगे चल रही हैं। हालांकि, उपाध्यक्ष पद पर ABVP के Govind Tanwar NSUI के Rahul Jhansala से पीछे हैं।

Delhi: Hansraj College Graduate Aryan Maan | DUSU Election 2025
Delhi: Hansraj College Graduate Aryan Maan | DUSU Election 2025

राजनीतिक प्रभाव

DUSU Election 2025: Aryan Maan का परिवार हरियाणा की राजनीति से लंबे समय से जुड़ा हुआ है। उनके चाचा दलबीर मान भी बड़े शराब कारोबारी हैं और कभी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के करीबी माने जाते थे। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद उन्होंने भाजपा का समर्थन कर दिया। ऐसे में Aryan Maan की जीत को ABVP और भाजपा के लिए symbolic political gain भी माना जा रहा है।

Aryan Ambastha

Writer & Thinker | Finance & Emerging Tech Enthusiast | Politics & News Analyst | Content Creator. Nalanda University Graduate with a passion for exploring the intersections of technology, finance, Politics and society. | Email: aryan.ambastha@rashtrabharat.com

सर्दियों की सुबह की आदतें जो इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाएं Sleep Better Naturally: बेहतर नींद के लिए 7 आसान प्राकृतिक उपाय Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण – लोकतंत्र का पर्व Chhath Puja का महत्व: सूर्य उपासना, संयम और लोक आस्था का महापर्व Bhai Dooj 2025: भाई-बहन के प्यार और आशीर्वाद का पर्व Diwali Dress Ideas 2025: महिलाओं और परिवार के लिए सर्वश्रेष्ठ पोशाकें Diwali 2025 Gifts: परिवार, दोस्तों और क्लाइंट्स के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज Diwali 2025 Decor Trends: स्टाइलिश और पर्यावरण-अनुकूल घर सजावट के विचार Carrot Health Benefits: गाजर के 10 स्वास्थ्य लाभ और इसे खाने के सुरक्षित तरीके Meet Model Y & Model 3 Standard – टेस्ला की अब तक की सबसे सस्ती कारें