जरूर पढ़ें

West Bengal Election 2026: BJP का बड़ा दांव! महिलाओं को हर महीने ₹3000, घोषणापत्र में कई बड़े ऐलान

कौन बनेगा बंगाल का मुख्यमंत्री? आज हो सकता है बड़ा फैसला, इन चार नामों की चर्चा सबसे तेज
कौन बनेगा बंगाल का मुख्यमंत्री? आज हो सकता है बड़ा फैसला, इन चार नामों की चर्चा सबसे तेज (File photo)

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP ने महिलाओं को हर महीने ₹3000 देने का बड़ा वादा किया है। घोषणापत्र में बेरोजगार युवाओं को सहायता, मुफ्त शिक्षा और रोजगार सृजन जैसे कई ऐलान शामिल हैं। अमित शाह ने इसे महिला सशक्तिकरण और राज्य में बदलाव की दिशा में अहम कदम बताया।

Updated:

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले अमित शाह ने कोलकाता में BJP का घोषणापत्र जारी कर सियासी मुकाबले को और तेज कर दिया है। इस बार पार्टी ने सबसे बड़ा फोकस महिलाओं पर रखा है। घोषणापत्र में वादा किया गया है कि अगर राज्य में BJP की सरकार बनती है, तो हर महिला को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास

यह घोषणा सीधे तौर पर राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है। मंच से अमित शाह ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम होगी। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए “दुर्गा सुरक्षा दस्ता” नाम से एक विशेष महिला पुलिस बटालियन बनाने का भी ऐलान किया गया है।

बेरोजगार युवाओं को भी मिलेंगे ₹3000

घोषणापत्र में सिर्फ महिलाओं ही नहीं, बल्कि बेरोजगार युवाओं को भी साधने की कोशिश की गई है। BJP ने वादा किया है कि नौकरी मिलने तक युवाओं को हर महीने ₹3000 की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा अगले पांच वर्षों में 1 करोड़ रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है।

लड़कियों की शिक्षा मुफ्त

महिला सशक्तिकरण के तहत एक और बड़ा ऐलान यह है कि राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाएगा। वहीं, लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए KG से PG तक मुफ्त पढ़ाई का वादा भी दोहराया गया है।

राज्य में बड़ी संस्थान खोलने का आश्वासन

घोषणापत्र में विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी कई बड़े वादे किए गए हैं। उत्तर बंगाल में IIT, IIM और AIIMS जैसे बड़े संस्थान खोलने की बात कही गई है, ताकि युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के मौके मिल सकें। इसके अलावा समान नागरिक संहिता (UCC) को सरकार बनने के छह महीने के भीतर लागू करने का भी ऐलान किया गया है।

इस दौरान अमित शाह ने ममता बनर्जी की सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में राज्य में भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति बढ़ी है, जिससे आम लोग परेशान हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।