Rashtra Bharat Logo

West Bengal News: नवंबर में भाटपाड़ा समेत कई नगर निकायों में होगा चुनाव, जन सेवाओं को तेज करने पर जो

West Bengal News: नवंबर में भाटपाड़ा समेत कई नगर निकायों में होगा चुनाव, जन सेवाओं को तेज करने पर जो
Bhatpara Municipal Election 2026: नवंबर में चुनाव की तैयारी, जन सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर (Photo: RB / Ekbal)

Bhatpara Municipal Election 2026: भाटपाड़ा नगर पालिका में हुई बैठक के बाद परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि नवंबर में भाटपाड़ा समेत बैरकपुर औद्योगिक क्षेत्र की कई नगर पालिकाओं में चुनाव कराए जाने की तैयारी है। उनका कहना है कि चुनाव होने से जन सेवाओं में सुधार आएगा। जगद्दल के विधायक डॉ. राजेश कुमार ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए नगर विकास को तेज करने की जरूरत बताई।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

नवंबर में चुनाव से जन सेवाओं को मिलेगी नई गति

Bhatpara Municipal Election 2026: भाटपाड़ा नगरपालिका सहित उत्तर 24 परगना की कई नगरपालिकाओं में नवंबर महीने में ही चुनाव कराए जाएंगे। यह जानकारी परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने दी।

आज भाटपाड़ा नगरपालिका में नगर प्रशासकों के साथ हुई एक बैठक के बाद मंत्री अर्जुन सिंह ने यह बयान दिया। बैरकपुर शिल्पांचल क्षेत्र की कांचड़ापाड़ा, हालीशहर, नैहाटी, भाटपाड़ा, गारुलिया और बैरकपुर नगरपालिकाओं में चेयरमैन से लेकर पार्षदों तक सभी के इस्तीफा देने से पब्लिक सेवाएं बाधित हो रही हैं। मंत्री ने कहा कि पब्लिक सेवाओं को सुचारू रखने और उनकी रफ्तार बढ़ाने के लिए चुनाव कराना जरूरी है।

बाइट: अर्जुन सिंह (परिवहन मंत्री)

वहीं, जगद्दल के विधायक डॉ. राजेश कुमार ने अर्जुन सिंह के चुनाव संबंधी बयान का स्वागत किया। उन्होंने पब्लिक सेवाओं में तेजी लाने और नगर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

बाइट: डॉ. राजेश कुमार (विधायक, जगद्दल)

अब देखना यह है कि नवंबर में प्रस्तावित इन नगरपालिका चुनावों की औपचारिक घोषणा कब होती है और बैरकपुर शिल्पांचल क्षेत्र में बाधित पड़ी नागरिक सेवाएं कब तक पटरी पर लौटती हैं।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।