जरूर पढ़ें

नीतीश कुमार बने राज्यसभा सदस्य, बिहार में सियासी हलचल तेज

नीतीश कुमार बने राज्यसभा सदस्य, बिहार में सियासी हलचल तेज
नीतीश कुमार बने राज्यसभा सदस्य, बिहार में सियासी हलचल तेज (Screen Grab)

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है, जिससे बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। उनके इस कदम के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस गहरा गया है और राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है।

Updated:

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक है। नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है, जिसके साथ ही अब उनका मुख्यमंत्री पद छोड़ना तय माना जा रहा है। इस कदम के बाद बिहार में नई सरकार के गठन और नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सियासी हलचल भी तेज हो गई है।

राज्यसभा में नीतीश कुमार को सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद आज ही उनके वापस पटना लौटने की संभावना है, जहां आगे की रणनीति पर तेजी से काम होगा।

कौन होगा बिहार का अगला सीएम ?

नीतीश कुमार के इस फैसले के साथ ही राज्य में नेतृत्व परिवर्तन लगभग तय हो गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। राजनीतिक गलियारों में इस वक्त बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सीएम बनाने की चर्चा तेज है। हालांकि इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

आज बीजेपी की बड़ी बैठक

दिल्ली में बीजेपी की ‘कोर ग्रुप’ बैठक भी आज हो रही है, जिसमें बिहार के नेतृत्व को लेकर अंतिम रणनीति तय की जा सकती है। इस बैठक में पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व शामिल है, जबकि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा पहले से दिल्ली में मौजूद हैं। सूत्रों की मानें तो 14 अप्रैल को एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है।

नीतीश कुमार का इस्तीफा

नीतीश कुमार पहले ही 30 मार्च को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके थे, जिससे उनके इस कदम के संकेत मिल गए थे। अब राज्यसभा में उनकी एंट्री के साथ यह साफ हो गया है कि वे सक्रिय राज्य की राजनीति से हटकर राष्ट्रीय राजनीति में नई भूमिका निभाने जा रहे हैं।

हालांकि, जेडीयू नेताओं का कहना है कि आने वाली सरकार भी ‘नीतीश मॉडल’ पर ही काम करेगी। फिलहाल, बिहार की राजनीति एक अहम मोड़ पर खड़ी है, जहां अगले कुछ दिन राज्य के नए नेतृत्व और राजनीतिक दिशा को तय करने वाले साबित होंगे।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।