विषयसूची
ToggleVD Satheesan: केरल की राजनीति में पिछले 11 दिनों से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। लंबे मंथन, बैठकों और अंदरूनी चर्चाओं के बाद कांग्रेस ने वी. डी. सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। आज गुरुवार को पार्टी की ओर से उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया गया।
मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के भीतर पिछले कई दिनों से जोरदार चर्चा चल रही थी। पार्टी के कई बड़े नेताओं के नाम सामने आ रहे थे, लेकिन आखिर में वीडी सतीशन ने बाजी मार ली। उनके नाम पर मुहर लगते ही यह भी साफ हो गया कि कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल मुख्यमंत्री की दौड़ में पीछे रह गए।
दिल्ली: कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी ने केरल में कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता के तौर पर वीडी सतीशन की नियुक्ति की घोषणा की।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस विधायक दल की बैठक 7 मई, 2026 को तिरुवनंतपुरम में हुई थी और इसमें सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष को… pic.twitter.com/vJ6utJ0QvU
— IANS Hindi (@IANSKhabar) May 14, 2026
4 मई को आये थे चुनाव के नतीजे
4 मई को केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। कांग्रेस के अंदर लगातार बैठकों का दौर चल रहा था। दिल्ली में पार्टी हाईकमान लगातार विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक ले रहा था।
अंतिम फैसले से पहले हुई अहम बैठक
आज गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अंतिम फैसले से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में एआईसीसी महासचिव प्रभारी दीपा दासमुंशी, वरिष्ठ नेता अजय माकन और मुकुल वासनिक शामिल रहे। इन नेताओं ने हाल ही में नवनिर्वाचित विधायकों से बातचीत कर उनकी राय जानी थी।
सूत्रों के मुताबिक, बुधवार शाम को राहुल गांधी और खड़गे के बीच करीब आधे घंटे तक बैठक हुई थी। इसी बैठक में मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम चर्चा हुई। इसके बाद राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की थी।
कब होगा शपथ ग्रहण?
वीडी सतीशन को एक शांत लेकिन मजबूत नेता माना जाता है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में केरल में कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ काम करेगी। अब सबकी नजर कांग्रेस विधायक दल की बैठक और शपथ ग्रहण की तारीख पर टिकी हुई है।