जरूर पढ़ें

केरल, असम और पुडुचेरी में वोटिंग जारी, पुडुचेरी में मतदान की रफ्तार सबसे तेज

West Bengal Re-Polling: कड़ी सुरक्षा के बीच 15 बूथों पर हो रहा दोबारा मतदान, 9 बजे तक 16.23% वोटिंग
West Bengal Re-Polling: कड़ी सुरक्षा के बीच 15 बूथों पर हो रहा दोबारा मतदान, 9 बजे तक 16.23% वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में वोटिंग के बीच लोगों का उत्साह साफ दिख रहा है। लंबी कतारें और भारी भागीदारी कई संकेत दे रही है। अब तक पुडुचेरी में सबसे अधिक वोटिंग हुई है.

Updated:

Assembly Elections 2026: केरल, असम और पुडुचेरी में आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मनाया जा रहा है। गुरुवार सुबह 7 बजे से तीनों राज्यों की सभी विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया। शुरुआती घंटों से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। तीनों राज्यों में एक ही चरण में मतदान हो रहा है। सुबह 9 बजे तक असम में 17.87%, पुडुचेरी में 17.41% और केरल में 16.23 फीसदी मतदान हुआ है।  मतदान शाम 5 बजे खत्म होगा। वहीं मतदान के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

असम में 126 विधानसभा सीट, 722 उम्मीदवार

असम में 126 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है, जहां कुल 722 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सत्ता में वापसी की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। राज्यभर में 31,490 बूथ बनाए गए हैं, जहां करीब 2.50 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें महिलाओं की संख्या भी काफी बड़ी है, जो लोकतंत्र की मजबूती की ओर इशारा करती है।

केरल में 140 सीटों पर 883 उम्मीदवार

वहीं, केरल में 140 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। यहां चुनावी मुकाबला भी काफी दिलचस्प माना जा रहा है। कुल 883 उम्मीदवार मैदान में हैं और 2.71 करोड़ मतदाता उनके भाग्य का फैसला करेंगे। करीब 30,495 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1.46 लाख से ज्यादा चुनाव कर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के लिहाज से 76,000 पुलिस और केंद्रीय बलों के जवान भी ड्यूटी पर मौजूद हैं।

पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीट

पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर भी आज एक साथ मतदान हो रहा है। यहां भी सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

पीएम मोदी ने की वोट करने की अपील

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों राज्यों के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने खासतौर पर युवाओं और महिलाओं से आगे आकर लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेने का आग्रह किया। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने लोगों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतदान कर इस प्रक्रिया को मजबूत बनाएं।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।