नागपुर के होटल में लगी आग, फायर टीम ने संभाला मोर्चा
Nagpur Hotel Nanking restaurant fire Civil Lines: नागपुर के सिविल लाइन पोस्ट एरिया में स्थित होटल नानकिंग के रेस्टोरेंट की दूसरी मंज़िल पर आग लग गई है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फिलहाल आग बुझाने का अभियान जारी है।
हमारे संवाददाता जस्सी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। आग कितनी तेज़ी से फैली और किसी के हताहत होने की अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

फायर टीम के पहुंचने से समय रहते आग पर काबू पाने की कोशिश जारी
दमकल दल आग पर काबू पाने में जुटा है। ताज़ा जानकारी के लिए हमारे संवाददाता घटनास्थल पर बने हुए हैं।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र