Chaitra Navratri 2026: नवरात्र में जरूर करें इन 5 चीजों का दान, बदल सकती है आपकी किस्मत

चैत्र नवरात्र 2026 में दान का विशेष महत्व बताया गया है। लाल वस्त्र, फल, अनाज, शिक्षा सामग्री और कपड़े दान करना शुभ माना गया है। सच्चे मन और बिना दिखावे के किया गया दान जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने में मदद करता है।
विषयसूची
Chaitra Navratri 2026: इस साल चैत्र नवरात्र का पावन पर्व 19 मार्च से शुरू हो रहा है, जो 27 मार्च तक मनाया जाएगा। यह सिर्फ पूजा-पाठ और व्रत रखने का ही समय नहीं होता, बल्कि दान-पुण्य के जरिए अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाने का भी खास मौका होता है। माना जाता है कि इन नौ दिनों में सच्चे मन से किया गया दान कई परेशानियों को दूर कर सकता है।
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में खुशहाली बनी रहे और जीवन में सकारात्मक बदलाव आए, तो नवरात्र के दौरान कुछ खास चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
इन चीजों का करें दान
सबसे पहले बात करें लाल रंग की चीजों की, तो सुहागिन महिलाओं को लाल चुनरी, चूड़ियां, सिंदूर या बिंदी देना बेहद शुभ होता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और रिश्तों में मिठास आती है।
इसके अलावा छोटी कन्याओं को पढ़ाई से जुड़ी चीजें जैसे कॉपी, पेन या स्कूल बैग देना भी पुण्य का काम माना गया है। इससे ज्ञान और शिक्षा का आशीर्वाद मिलता है।
नवरात्र में फल दान करना भी काफी अच्छा माना जाता है, खासकर केले का दान। कहा जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और धन की कमी दूर होती है।
अगर घर में तनाव या कलह का माहौल रहता है, तो चावल, आटा या सफेद मिठाई का दान करना फायदेमंद होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं जरूरतमंद लोगों को कपड़े दान करने से मन को शांति मिलती है और दूसरों की मदद करने का सुकून भी मिलता है।
गुड़ और चने का दान भी खास माना गया है। इसे करने से स्वास्थ्य लाभ होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
दान करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। हमेशा निस्वार्थ भाव से दान करें, दिखावा न करें और कोशिश करें कि दान सही जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। सुबह या दोपहर तक दान करना बेहतर माना जाता है।

