Rashtra Bharat Logo

नागपुर विमानतल पर हाजियों के पहले जत्थे का स्वागत, 430 यात्री अपने वतन लौटे

नागपुर विमानतल पर हाजियों के पहले जत्थे का स्वागत, 430 यात्री अपने वतन लौटे
Haj Yatri First Batch Return Nagpur: नागपुर विमानतल पर हाजियों के पहले जत्थे का स्वागत, 430 यात्री अपने वतन लौटे (Image: AI)

Haj Yatri First Batch Return Nagpur: नागपुर के डॉ. बाबा साहब आंबेडकर विमानतल पर हज यात्रा से लौटे हाजियों के पहले जत्थे का स्वागत किया गया। तीन अलग-अलग उड़ानों से करीब 430 यात्री पहुंचे, जिनमें विदर्भ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हाजी शामिल थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और विभिन्न समितियों तथा स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभाली।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

हज यात्रा से लौटे यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत

Haj Yatri First Batch Return Nagpur: नागपुर। डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मंगलवार को हाजियों के पहले जत्थे की वापसी हुई। तीन अलग-अलग फ्लाइट से तकरीबन 430 हज यात्री अपने वतन पहुंचे।

नागपुर इम्बार्केशन प्वाइंट की सहायक व्यवस्था संभाल रही शबनम बहुउद्देशीय संस्था के सचिव शाहिद रंगूनवाला ने बताया कि इन यात्रियों में विदर्भ के अलग-अलग जिलों के अलावा मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के हाजी भी शामिल रहे।

विमानतल पर हाजियों का भावभीना स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में परिजन उन्हें लेने पहुंचे थे। पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

विमानतल पर परिजनों और स्वयंसेवकों की रही बड़ी मौजूदगी

हाराष्ट्र राज्य हज समिति, छत्तीसगढ़ हज कमेटी और मध्यप्रदेश हज कमेटी का स्टाफ विमानतल पर मौजूद रहा। शबनम बहुउद्देशीय संस्था और तंजीम खादिमुल हुज्जाज के खादिमों ने अपनी सेवाएं अंजाम दीं।

स्वागत में प्रमुख रूप से नगर सेवक अहफाज ठेकेदार, शाहिद रंगूनवाला, जावेद अख्तर, हाजी मोहम्मद आसिफ, वसीम कल्लन अशरफी, हाजी तय्यब रिजवी, वकारुद्दीन अंसारी, नगर सेवक मुज्तबा अंसारी, अब्दुल रशीद, अख्तर रजा, मोहम्मद वसीम, सिराजुद्दीन सज्जू, कलीम अंसारी, फैजान आदिल, एजाज़ अली, इज़हार पटेल, आबिद अंसारी और हाजी मोहम्मद मुस्ताक सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे। मंच संचालन खादिमुल हुज्जाज के निजामुद्दीन अंसारी ने किया।

आने वाले दिनों में और जत्थों की वापसी होनी है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।