जरूर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ी राहत, अमित शाह पर टिप्पणी मामले में फिलहाल नहीं होगी कोई कार्रवाई

अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ी राहत, अमित शाह पर टिप्पणी मामले में फिलहाल नहीं होगी कोई कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ी राहत, अमित शाह पर टिप्पणी मामले में फिलहाल नहीं होगी कोई कार्रवाई (File Photo)

अमित शाह को लेकर दिए गए बयान के बाद घिरे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को फिलहाल बड़ी राहत मिल गई है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। चुनावी रैली में दिया गया उनका बयान पहले ही सोशल मीडिया और राजनीति दोनों में बड़ा विवाद खड़ा कर चुका है।

Updated:

Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने पश्चिम बंगाल पुलिस को निर्देश दिया है कि 31 जुलाई तक उनके खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। मालूम हो यह मामला चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान से जुड़ा है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक बनर्जी का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। एक चुनावी रैली में उन्होंने अमित शाह को खुली चुनौती देते हुए कहा था, “अगर दम है तो 4 तारीख को कोलकाता में रहिएगा, तब पता चलेगा कौन कितना बड़ा गुंडा है।” इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया था।

साइबर क्राइम थाने में दर्ज हुई थी FIR

इस मामले में बिधाननगर साइबर क्राइम थाने में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई। यह शिकायत समाजसेवक राजीव सरकार की ओर से की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अभिषेक बनर्जी ने चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण दिए और उनके बयान से सार्वजनिक शांति तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा पैदा हो सकता था।

अदालत ने क्या कहा ?

एफआईआर दर्ज होने के बाद अभिषेक बनर्जी ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया और अपने खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने की मांग की। इस मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि उपलब्ध दस्तावेजों और आरोपों की प्रकृति को देखने के बाद फिलहाल हिरासत में पूछताछ की जरूरत नहीं लगती।

कोर्ट ने यह भी कहा कि अभिषेक बनर्जी के अधिकार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत सुरक्षित हैं। इसी आधार पर अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि 31 जुलाई तक या अगले आदेश तक उनके खिलाफ कोई भी दंडात्मक कदम न उठाया जाए।

अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत

हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के समर्थक इसे बड़ी कानूनी राहत मान रहे हैं, जबकि विपक्ष इस पूरे मामले को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है।

हालांकि, अदालत ने अभी एफआईआर रद्द नहीं की है। मामले की आगे भी सुनवाई होगी और पुलिस जांच जारी रहेगी। लेकिन फिलहाल हाई कोर्ट के आदेश से अभिषेक बनर्जी को राहत जरूर मिली है। अब सभी की नजर अगली सुनवाई और अदालत के अंतिम फैसले पर टिकी हुई है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।