Hindu Leader Death in Bangladesh: बांग्लादेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे हालात और ज्यादा तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। राजनीतिक अस्थिरता के बीच हिंसक घटनाओं में तेज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। खासकर हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के लिए यह दौर भय और असुरक्षा से भरा हुआ प्रतीत हो रहा है। हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था और मानवाधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चुनावी माहौल में हिंसा कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार घटनाओं की प्रकृति और पीड़ितों की पहचान चिंता