जरूर पढ़ें

गोवा क्लब अग्निकांड: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, थाईलैंड में पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स

Goa Club Fire Incident: लूथरा ब्रदर्स को लाया गया दिल्ली
Luthra Brothers (File Photo)

गोवा के रोमियो लेन नाइट क्लब अग्निकांड मामले में क्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड के फुकेट में हिरासत में लिया गया। हादसे के बाद दोनों भारत से फरार हो गए थे। पासपोर्ट पहले ही सस्पेंड किया जा चुका था। गिरफ्तारी से जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Updated:

Goa Club Fire Incident: गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड में एक बड़ी खबर सामने आयी है. मिली जानकारी के अनुसार क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स (सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा) को थाईलैंड के फुकेट में हिरासत में ले लिया गया है। यह गिरफ्तारी न केवल गोवा पुलिस बल्कि उन सभी परिवारों के लिए राहत की बात है, जो इस अग्निकांड में अपने प्रियजनों को खोने या घायल होने की पीड़ा झेल रहे हैं। मालूम हो हादसे के बाद से क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स—सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा—जांच एजेंसियों की पकड़ से बाहर थे।

हादसे के बाद लूथरा ब्रदर्स का पलायन

हादसे के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स मौके से गायब हो गए। गोवा पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजे, लेकिन वे सामने नहीं आए। जांच में पता चला कि दोनों भाई दिल्ली के रास्ते थाईलैंड भाग गए। इसके बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए उनका पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया, ताकि वे आगे किसी अन्य देश में न जा सकें। पासपोर्ट निलंबन के बाद भी वे फुकेट में छिपकर रह रहे थे, लेकिन उनका ठिकाना अंततः थाईलैंड पुलिस और इंटरपोल के सहयोग से पता लगाया गया।

थाईलैंड में कैसे पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स

थाईलैंड में गिरफ्तारी एक योजनाबद्ध और संयुक्त अभियान के तहत हुई। सूत्र बताते हैं कि गोवा पुलिस की ओर से भेजी गई जानकारी, लूथरा ब्रदर्स की हालिया डिजिटल गतिविधियों और ट्रैवल रिकॉर्ड के आधार पर उनका लोकेशन चिन्हित किया गया। फुकेट में एक निजी विला में छिपे दोनों भाइयों को स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में लिया। अब उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लूथरा ब्रदर्स की गिरफ्तारी से गोवा क्लब अग्निकांड की जांच को नई दिशा मिलने की संभावना है।

कई लोगों की गयी जान

गोवा का रोमियो लेन नाइट क्लब पर्यटन सीजन में युवाओं और पर्यटकों के लिए सबसे चर्चित स्थलों में से एक माना जाता है। लेकिन उस रात क्लब में लगी आग ने इसकी चमकदार छवि को पलभर में राख में बदल दिया। हादसे में कई लोगों की जान गयी और लोग घायल हुए. वहीं दर्जनों की जान बाल-बाल बची।

प्राथमिक जांच में दो बड़े मुद्दे सामने आए-

  • क्लब में सुरक्षा का मानक स्तर बेहद कम था
  • इमरजेंसी निकास मार्ग बाधित पाए गए
  • स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की रिपोर्टों ने साफ किया कि आग से बचाव के उपकरण पुराने थे और नियमित जांच के प्रमाण भी संदिग्ध थे।
Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।