ठाणे, बेटी के बॉयफ्रेंड ने साथियों संग कर्मचारी की हत्या, मामा गंभीर घायल

SRPF jawan murdered by daughter's boyfriend Thane Maharashtra: महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडळ क्षेत्र में राज्य रिजर्व पुलिस बल कर्मचारी पंकज ठाकुर की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप उनकी बेटी के बॉयफ्रेंड और उसके साथियों पर है। घटना में लड़की का मामा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना पारिवारिक विवाद से जुड़ी बताई जा रही है।
विषयसूची
बेटी के बॉयफ्रेंड ने साथियों संग कर्मचारी की हत्या
SRPF jawan murdered by daughter’s boyfriend Thane Maharashtra: ठाणे, महाराष्ट्र | महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडळ पुलिस थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राज्य रिजर्व पुलिस बल के जवान पंकज ठाकुर की हत्या उन्हीं की बेटी के बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी।
इस हमले में पंकज ठाकुर की जान चली गई। घटना के दौरान लड़की के मामा भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और फिलहाल उनका इलाज जारी है।
रिश्ते के विवाद ने ली जान, परिवार का एक सदस्य घायल
सूचना मिलते ही महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडळ पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी – पंकज ठाकुर की बेटी का बॉयफ्रेंड – समेत उसके साथियों को हिरासत में ले लिया। आरोपी अभी महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडळ पुलिस की हिरासत में हैं।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। घायल मामा की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

