पिलखाना शूटआउट फॉलो-अप
Howrah West Bengal Pilkhana Shootout Case Latest Arrest News: पिलखाना शूटआउट कांड के मुख्य दो आरोपियों को मदद करने के आरोप में तीन गिरफ्तार। मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद वाकिल और दिलदार होसेन। कोलकाता के बौबाजार इलाके के निवासी आरोपी हारून खान के करीबी। इन्होंने हारून खान और रोहित को हत्या की घटना के बाद भागने और शरण देने में मदद की थी। हावड़ा सिटी पुलिस के जासूसों ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ जारी है। हावड़ा और कोलकाता के कई जगहों पर हावड़ा सिटी पुलिस की छापेमारी। हालांकि मुख्य आरोपी फरार हैं। दूसरी ओर, नए सिरे से कोई अप्रिय घटना न घटने के बावजूद आज भी सन्नाटा है पिलखाना इलाके में। घटना के बाद से ही इलाके में पुलिस का पहरा लगाया गया है। शफीक खान के परिवार की ओर से बताया गया है कि अगर जरूरत पड़ी तो इंसाफ के लिए हम फिर से सड़कों पर उतरेंगे। कुल मिलाकर आज भी दबा हुआ तनाव है पिलखाना इलाके में।




