अनीक दत्ता के निधन से बंगाली सिनेमा को बड़ा झटका
Tollywood director Anik Dutta death Locket Chatterjee Tribute Kolkata: कोलकाता। बांग्ला फिल्म जगत में शोक की लहर है। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अनीक दत्त के असामयिक निधन पर भाजपा नेत्री एवं अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
लॉकेट चटर्जी ने कहा कि बांग्ला चलचित्र जगत के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि अनीक दत्त ने अपनी फिल्मों के माध्यम से समाज के विभिन्न पहलुओं को पर्दे पर उतारा और बांग्ला सिनेमा को एक नई दिशा दी।


अभिनेत्री ने आगे कहा “इस तरह के रचनात्मक इंसान बहुत कम पैदा होते हैं। उनका जाना बांग्ला संस्कृति जगत के लिए गहरी चोट है।”
लॉकेट चटर्जी ने परिवार के प्रति जताई संवेदना
लॉकेट चटर्जी ने निर्देशक अनीक दत्त के परिवार के प्रति संवेदना भी प्रकट की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि अनीक दत्त के निधन की खबर आते ही कोलकाता के सांस्कृतिक और राजनीतिक हलकों में शोक का माहौल छा गया। फिल्म जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हर ओर से श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी है।
बांग्ला सिनेमा और संस्कृति जगत में उनके योगदान को याद करते हुए विभिन्न हस्तियाँ सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर अपनी भावनाएँ साझा कर रही हैं।

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल