जरूर पढ़ें

कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने किया इस्तिफे का ऐलान! जानिए क्यों छोड़ रहे पद और कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने किया इस्तिफे का ऐलान! जानिए क्यों छोड़ रहे पद और कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?
कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने किया इस्तिफे का ऐलान! जानिए क्यों छोड़ रहे पद और कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ? (Pic Credit- X @priysiddharth1)

कर्नाटक की राजनीति में अचानक मचे भूचाल ने सभी को चौंका दिया है। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के इस्तीफे की खबर के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सत्ता परिवर्तन के पीछे वजह क्या है और राज्य की कमान किस नेता को मिलने वाली है। दिल्ली से बेंगलुरु तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Updated:

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में आज गुरुवार को उस समय हलचल और तेज हो गई जब मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के इस्तीफे की खबरों ने जोर पकड़ लिया। समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि बेंगलुरु स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान सिद्दरमैया ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों को पद छोड़ने के फैसले की जानकारी दी। इसके बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है।

आज  दोपहर 3 बजे लोकभवन जायेंगे  मुख्यमंत्री सिद्दरमैया

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्दरमैया गुरुवार दोपहर 3 बजे लोकभवन जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का रास्ता साफ करने का संकेत दिया है। हालांकि इस बीच लोकभवन के सूत्रों ने कहा कि सिद्दरमैया ने अभी तक राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने के लिए औपचारिक समय नहीं मांगा है। राज्यपाल फिलहाल निजी कारणों से अपने गृह नगर इंदौर गए हुए हैं।

 राहुल गांधी के कहने पर पद छोड़ रहे सिद्दरमैया?

राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि सिद्दरमैया का यह फैसला कांग्रेस नेतृत्व, खासकर राहुल गांधी के संदेश के बाद आया है। मुख्यमंत्री पहले भी कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि अगर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उनसे इस्तीफा देने को कहेंगे तो वह तुरंत पद छोड़ देंगे।

बीते दिनों कांग्रेस आलाकमान ने सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को दिल्ली तलब किया था। वहां राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ कई दौर की अहम बैठकें हुईं। इन बैठकों के बाद ही कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज हो गईं।

डी.के. शिवकुमार और सिद्दरमैया की भावुक तस्वीरें आई सामने

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई तस्वीरों ने भी सियासी अटकलों को और हवा दे दी। एक तस्वीर में डी.के. शिवकुमार भावुक नजर आए और सिद्दरमैया उन्हें गले लगाते दिखे। वहीं दूसरी तस्वीर में शिवकुमार मुख्यमंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिखाई दिए। इन तस्वीरों को संभावित सत्ता हस्तांतरण के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

 सिद्दरमैया को राज्यसभा सीट मिलने की चर्चा

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने सिद्दरमैया को राज्यसभा सीट और पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका की पेशकश भी की है। हालांकि खबर है कि उन्होंने फिलहाल इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है।

वहीं कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को कहा कि पार्टी ने अभी तक विधायक दल की कोई बैठक नहीं बुलाई है और नेतृत्व परिवर्तन पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने मीडिया से अटकलों से बचने की अपील भी की।

अब पूरे देश की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या कर्नाटक को जल्द नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।