West Bengal News: राजनीति से अलग अंदाज में दिखे दिलीप घोष, ‘झालमुड़ी गीत’ का वीडियो हुआ वायरल

Dilip Ghosh Jhalmuri Song viral: भाजपा नेता दिलीप घोष इस बार राजनीति नहीं बल्कि अपने नए अंदाज के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने 'झालमुड़ी गीत' रिकॉर्ड किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में पहले भी चर्चा में रह चुकी झालमुड़ी अब एक गीत के कारण फिर सुर्खियों में आ गई है।
विषयसूची
राजनीति से अलग अंदाज में सामने आए दिलीप घोष
Dilip Ghosh Jhalmuri Song viral: पश्चिम बंगाल की राजनीति में झालमुरी का महत्व किसी से छिपा नहीं है। 2026 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बंगाल दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फुटपाथ की एक साधारण, अनजान दुकान से झालमुरी खाकर सुर्खियां बटोरी थीं। उस एक पल ने चुनावी माहौल को एक अलग ही रंग दे दिया था।
अब वही झालमुरी एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार खाने के रूप में नहीं, बल्कि गीत के रूप में। भाजपा नेता दिलीप घोष ने अपनी पहचान से हटकर एक नया प्रयोग किया है। उन्होंने माइक के सामने बैठकर ‘झालमुरी सॉन्ग’ रिकॉर्ड किया है।

‘झालमुड़ी गीत’ का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इस रिकॉर्डिंग का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। नेता के इस अनोखे अंदाज़ को लेकर लोगों में खासी उत्सुकता देखी जा रही है।
राजनीति से जुड़े चेहरों का इस तरह गीत-संगीत की दुनिया में उतरना बंगाल में नया नहीं है, लेकिन झालमुरी जैसे स्थानीय और भावनात्मक जुड़ाव वाले विषय को गीत का रूप देना इसे खास बनाता है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह गीत बंगाल की चुनावी सांस्कृतिक चर्चा में कितनी जगह बनाता है।

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

