Rashtra Bharat Logo

पश्चिम बंगाल में 16 अगस्त को आयुष्मान दिवस आयोजन की घोषणा

पश्चिम बंगाल में 16 अगस्त को आयुष्मान दिवस आयोजन की घोषणा
Suvendu Adhikari Mecheda Ayushman Diwas announcement: पश्चिम बंगाल में 16 अगस्त को आयुष्मान दिवस आयोजन की घोषणा (Photo: RB / Ekbal)

Suvendu Adhikari Mecheda Ayushman Diwas announcement: मेचेदा में कोर कमेटी बैठक के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की कि 16 अगस्त को कोलकाता में आयुष्मान दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने पिछली सरकार पर योजनाओं में देरी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। साथ ही योग्य लोगों को सरकारी सहायता मिलने का भरोसा दिया और तृणमूल सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

मेचेदा में आयुष्मान दिवस को लेकर शुभेंदु अधिकारी की घोषणा

Suvendu Adhikari Mecheda Ayushman Diwas announcement: पूर्व मेदिनीपुर जिले के मेचेदा में पार्टी की कोर कमिटी की बैठक के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आगामी 16 अगस्त को कोलकाता में ‘आयुष्मान दिवस’ मनाया जाएगा। उनका दावा है कि पूर्ववर्ती सरकार इस दिन को ‘खेला दिवस’ के रूप में मनाती थी।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “पूर्ववर्ती सरकार के अन्नपूर्णा योजना के 500 रुपये देने में नौ महीने लग गए थे। जबकि हमारी सरकार को सत्ता में आए मात्र 62 दिन हुए हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। जो भी योग्य लाभार्थी हैं, उन्हें जरूर सरकारी अनुदान मिलेगा।”

Suvendu Adhikari Mecheda Ayushman Diwas announcement: पश्चिम बंगाल में 16 अगस्त को आयुष्मान दिवस आयोजन की घोषणा
Suvendu Adhikari Mecheda Ayushman Diwas announcement: पश्चिम बंगाल में 16 अगस्त को आयुष्मान दिवस आयोजन की घोषणा (Photo: RB / Ekbal)

सरकारी सहायता और पिछली सरकार पर मुख्यमंत्री का बयान

तृणमूल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, “तृणमूल सरकार पुलिस और आई-पैक के भरोसे चलती थी। चुनाव से पहले ही आई-पैक भाग गया। भ्रष्टाचार बंद हो गया है। अब सड़क पर भीख मांगने वाला कोई नहीं बचा। भाजपा कार्यकर्ता जो अन्याय में शामिल थे, उन्हें माफ कर दिया गया है। लेकिन उन सबको जेल भेजा जाना चाहिए था। एक बार सोचिए, अब आप कितनी बेहतर जिंदगी जी रहे हैं।”

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ये टिप्पणियां पूर्व मेदिनीपुर के मेचेदा में हुई पार्टी की कोर कमिटी बैठक के बाद कीं। आगामी दिनों में ‘आयुष्मान दिवस’ को लेकर पार्टी की आगे की रणनीति सामने आने की उम्मीद है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।