चिरकालीन परंपरा का पालन करते हुए बेलूड़ मठ में दोल उत्सव के एक दिन पहले शाम को होलिकादहन का आयोजन किया गया।
ठाकुर श्री रामकृष्ण देव के मंदिर में संध्या आरती के बाद गंगा के तट पर देवी होलिका के पुतले की पूजा के पश्चात खोल, करताल, हारमोनियम के साथ भक्ति गीतों के माध्यम से घंटा और कांसे की ध्वनि में देवी होलिका का दहन किया गया। जिसे देखने के लिए बेलूड़ मठ में आए दर्शनार्थियों ने गंगा के तटवर्ती मैदान में भारी भीड़ लगाई।




रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल