Rashtra Bharat Logo

Howrah News: हावड़ा स्टेशन पर RPF का बड़ा एक्शन, बुलडोजर से ध्वस्त हुईं अवैध दुकानें और गुमटियां, लाखों यात्रियों को मिली राहत

Howrah News: हावड़ा स्टेशन पर RPF का बड़ा एक्शन, बुलडोजर से ध्वस्त हुईं अवैध दुकानें और गुमटियां, लाखों यात्रियों को मिली राहत
(Imag: Ekbal / RB)

हावड़ा स्टेशन परिसर में वर्षों से फैले अवैध कब्जों पर रेलवे प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए मेगा अभियान चलाया। RPF और पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर से गुमटियां, ठेले और अवैध दुकानें हटाई गईं, जिससे यात्रियों को राहत मिली। प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि स्टेशन परिसर में अव्यवस्था और अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश के सबसे व्यस्त स्टेशनों में शामिल हावड़ा में यह कार्रवाई यात्री सुविधा और व्यवस्था बहाल करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

हावड़ा: हावड़ा स्टेशन परिसर में वर्षों से जमे अवैध कब्जे हटाने के लिए रेल प्रशासन ने आज बड़ा कदम उठाया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सुबह से ही स्टेशन और उससे सटे इलाके में मेगा अभियान चलाया।

स्टेशन परिसर के मुख्य प्रवेश मार्गों पर डाला, ठेलागाड़ी और गुमटियों के जरिए लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था, जिससे लाखों यात्रियों को रोज भारी परेशानी उठानी पड़ती थी।

हावड़ा स्टेशन पर RPF का बड़ा एक्शन: बुलडोजर से ध्वस्त हुईं अवैध दुकानें और गुमटियां, लाखों यात्रियों को मिली राहत

अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन ने माइकिंग कर स्पष्ट संदेश दिया — “जो यात्री हैं स्टेशन जाएं, जो बस पकड़नी है बस पकड़ें। यहाँ कोई नाटक नहीं हो रहा। प्रशासन को अपना काम करने दें।”

माइकिंग समाप्त होते ही बुलडोजर उतारा गया और एक के बाद एक अवैध गुमटियां और दुकानें ध्वस्त कर दी गईं।

हावड़ा स्टेशन पर RPF का बड़ा एक्शन: बुलडोजर से ध्वस्त हुईं अवैध दुकानें और गुमटियां, लाखों यात्रियों को मिली राहत

प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई का आम नागरिकों और यात्रियों ने खुलकर स्वागत किया है।

हावड़ा स्टेशन देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है — यह अभियान यात्री सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।