Howrah News: बागनान भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से मिलीं मुख्यमंत्री, 5 लाख रुपये की मदद और बड़ी बेटी को नौकरी देने की घोषणा

Bagnan BJP worker Prashant De family aid: हावड़ा के बागनान में भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत डे की हत्या के बाद मुख्यमंत्री शनिवार को उनके घर पहुंचीं। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता और बड़ी बेटी को नौकरी देने की घोषणा की गई। मामले में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच सीआईडी कर रही है।
विषयसूची
परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी का ऐलान
Bagnan BJP worker Prashant De family aid: हावड़ा। बागनान के बीजेपी (BJP) कार्यकर्ता प्रशांत दे की हत्या के बाद शनिबार को मुख्यमंत्री बटुल स्थित उनके घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
गौरतलब है कि 17 जून की रात अज्ञात हमलावरों ने प्रशांत दे पर हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले में बागनान थाना पुलिश ने एक महिला समेत अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राज्य सरकार ने मामले की जांच सीआईडी(CID) को सौंप दी है।

हत्याकांड के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा
परिजनों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष सीएम रिलीफ फंड (CM Relief Fund) से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही प्रशांत दे की बड़ी बेटी को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की गई। बताया जा रहा है कि 1 जुलाई से वह बीडीओ (BDO) कार्यालय में कार्यभार संभालेंगी। बाद में उनकी नौकरी को स्थायी करने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वस्त करते हुए स्पष्ट किया कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें उचित सजा दिलाई जाएगी।
सीआईडी(CID) जांच के नतीजे और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

