हावड़ा में तृणमूल के पार्टी कार्यालय में आग, भाजपा समर्थित लोगों पर लगा आरोप

Howrah TMC Party Office Fire: हावड़ा के निबरा मोड़ के पास स्थित तृणमूल कांग्रेस के एक पार्टी कार्यालय में बुधवार शाम आग लग गई। तृणमूल ने भाजपा समर्थित लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। करीब 30 मिनट की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन कार्यालय पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
विषयसूची
हावड़ा में पार्टी कार्यालय में आग लगने से बढ़ी राजनीतिक हलचल
Howrah TMC Party Office Fire: हावड़ा के राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर निबरा मोड़ के पास स्थित तृणमूल कांग्रेस के एक पार्टी कार्यालय में बुधवार शाम आग लगा दी गई। आरोप है कि यह आगजनी बीजेपी (BJP) समर्थित बदमाशों ने की।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और डोमजुड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की एक गाड़ी भी तुरंत घटनास्थल पर आई। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पार्टी कार्यालय पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

दमकल और पुलिस की कार्रवाई के बाद आग पर पाया गया काबू
विधानसभा चुनाव में तृणमूल की हार के बाद राज्य में कई तृणमूल कार्यालयों पर सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) ने कब्जा कर लिया था। बाद में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बीजेपी (BJP) ने सभी कार्यालय वापस तृणमूल को लौटा दिए थे। उसके बाद करीब एक महीने तक कोई बड़ी राजनैतिक घटना नहीं हुई थी।
इस आगजनी की घटना से एक बार फिर हावड़ा में राजनीतिक तनाव बढ़ने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

